{"_id":"689b2b610f950a399809346f","slug":"marpeet-in-two-group-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105473-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिजली पोल लगाने के विवाद में मारपीट, 9 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिजली पोल लगाने के विवाद में मारपीट, 9 के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। क्षेत्र में थाना मोहम्मदपुर अहीर के गांव बैरी में बिजली की लाइन खींचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है, वहीं आरोपी पक्ष ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए आरोप लगाया है। फिलहाल मोहम्मदपुर अहीर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के मुताबिक पीड़ित निसार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 7 अगस्त की शाम करीब 5 बजे कुछ लोग उनके खेत में बिना अनुमति बिजली पोल गाड़ रहे थे। आपत्ति जताने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। शाम करीब 6 बजे आरोपियों ने लाठी, डंडे, सरिया और फरसा लेकर उनके घर में घुसकर हमला किया।
निसार के मुताबिक, हमले में उनके सिर, हाथ और शरीर पर चोटें आईं, जबकि बीच-बचाव में आए उनके भाई जाहुल को भी चोट पहुंचाई गई। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद घायल निसार और जाहुल को सरकारी अस्पताल तावडू में भर्ती कराया गया। 11 अगस्त को निसार ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने अरसद, मुनफैद, शाहरुख, मकसूद, निसार, मुनफैद पुत्र यूसुफ, सद्दाम, रहीस और हक्कु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।आरोपी पक्ष ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि बिजली खंभा लगाने से पहले उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी थी और उसी दौरान उनके साथ भी मारपीट हुई।