{"_id":"688f3f00e445a643d2025581","slug":"marpeet-in-toll-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105264-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दबंगों का कहर, हिलालपुर टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दबंगों का कहर, हिलालपुर टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों से मारपीट
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दबंगों का कहर, हिलालपुर टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों से मारपीट, चाकू से हमला, केस दर्ज।
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले से निकल रहे दिल्ली-मुंबई बड़ौदा एक्सप्रेसवे के हिलालपुर टोल प्लाजा पर शनिवार देर रात दबंगों ने टोलकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से किए गए इस हमले में पांच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टोल कंपनी मैनेजर से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 2 अगस्त की सुबह करीब 12:04 बजे की है। एक सफेद रंग की कार टोल प्लाजा की लेन नंबर 9 पर पहुंची और बूम बैरियर तोड़ते हुए निकल गई। इसके बाद गाड़ी ने यू टर्न लेकर लेन नंबर 23 पर दोबारा बूम बैरियर तोड़ दिया। टोल कर्मियों द्वारा रोकने की कोशिश पर गाड़ी सवार पांच युवक नीचे उतरकर मारपीट पर उतारू हो गए।
गाड़ी में सवार युवकों की पहचान भिरावटी गांव के रहने वाले अंकित पुत्र विक्रम, परवीन पुत्र महेश, केशव पुत्र टीटू, पवन पुत्र हरी सिंह और सुनील उर्फ कल्ली पुत्र ओमपाल के रूप में हुई है। आरोप है कि उन्होंने टोलकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान आरोपी अंकित ने चाकू निकालकर धर्मवीर धाकड़ पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान अन्य दो टोलकर्मी सौरभ शुक्ला और नीरज वर्मा भी हमले में घायल हो गए। आरोपियों ने गाड़ी चढ़ाकर मारने की भी कोशिश की, लेकिन टोलकर्मी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही रोजकामेव थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नूंह ले जाया गया। बाद में गंभीर हालत को देखते हुए पीड़ितों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने पीड़ितों और टोल प्रबंधक गणेश कुमार की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याया संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। टोल प्रबंधन ने पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज पेन ड्राइव में पुलिस को सौंपी है, जिसे जांच का अहम हिस्सा बनाया गया है।