Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Markets to see a windfall on Dhanteras; business worth two thousand crore expected.

Gurugram News: प्रकाश और समृद्धि का महाउत्सव धनतेरस आज, बाजारों में उमड़ा सैलाब

Thu, 05 Nov 2026 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Markets to see a windfall on Dhanteras; business worth two thousand crore expected.
- सोना-चांदी से लेकर कार और बाइक की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह
विज्ञापन

- पिछले साल के मुकाबले कारोबार बढ़ने की आस

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। बाजारों में धनतेरस को लेकर भारी उत्साह है, जहां इस बार सराफा बाजार में अकेले 1300 करोड़ के बंपर कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। साइबर सिटी के मुख्य बाजारों में सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की आवाजाही तेजी से बढ़ी है।

सराफा बाजार के अध्यक्ष अमित जिंदल के अनुसार, इस साल पिछले वर्ष के 1000 करोड़ के मुकाबले करीब 300 करोड़ अधिक का व्यापार होने का अनुमान है। शुभ मुहूर्त में डिलीवरी के लिए लोगों ने गाड़ियों और गहनों की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। वहीं, बर्तन बाजार में भी स्टील, पीतल और तांबे के नए डिजाइनों की भारी मांग है। कुल मिलाकर, इस बार का धनतेरस साइबर सिटी के व्यापारियों के लिए समृद्धि की नई सौगात लेकर आ रहा है।
विज्ञापन



------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ियों पर मिल रही छूट

धनतेरस को शुभ अवसर मानते हुए कार बुक कराई है। परिवार के सभी सदस्य इस दिन गाड़ी की डिलीवरी लेने को लेकर उत्साहित हैं। - किशन प्रताप सिंह, ग्राहक


धनतेरस पर गाड़ी घर लाने की इच्छा थी। गाड़ियों पर छूट भी अच्छी मिल रही थी, इसलिए पहले ही बुकिंग करा दी। - रजनीश, ग्राहक


त्योहार के मौके पर कंपनियों की ओर से मिलने वाले ऑफर और परिवार की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बाइक बुक की है। - रक्षम भाटिया, ग्राहक

रोजाना कॉलेज आने-जाने के लिए बाइक की जरूरत थी। धनतेरस पर खरीदारी करने का फैसला किया और पहले ही अपनी पसंद की बाइक बुक करा दी। - तनुज कटारिया, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed