फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Markets painted in the colours of Janmashtami, preparations begin in temples

Gurugram News: जन्माष्टमी के रंग में रंगा बाजार, मंदिरों में तैयारी शुरू

Wed, 13 Aug 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Markets painted in the colours of Janmashtami, preparations begin in temples
बच्चों के लिए राधा-कृष्ण की पोशाक खरीद रहें लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के मंदिर और बाजार जन्माष्टमी के रंग में रंग गए है। बाजारों में चारों तरफ रौनक है। सदर बाजार में दुपट्टे के साथ राधा कृष्ण की सजीली पोशाकें, राजस्थानी पगड़ी, मोर मुकुट, बांसुरी से लेकर राजस्थानी और गुजराती स्टाइल में राधा रानी और बाल कृष्ण को सजाने के लिए रंग-बिरंगी पोशाके हैं।
राधा कृष्ण के साथ कृष्ण के सखा, गोपियों की पोशाकें, गोटे से सजी मटकी भी मार्केट में हैं। इसके अलावा ऑनलाइन मार्केट में भी लड्डू गोपाल की मूर्तियों से लेकर बच्चों को पहनाई जाने वाली राधा कृष्ण की पोशाकें खूब मिल रही हैं। स्कूलों में बच्चों के लिए जन्माष्टमी के आयोजन होने हैं इसलिए इन पोशाक की बहुत मांग है। बाजार में इन पोशाकों की कीमतें 300 से लेकर 3000 रुपये तक हैं। जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के लिए पूजन सामग्री खरीदने वाले लोग बच्चों के लिए राधा कृष्ण की ड्रेस और एक्सेसरीज खरीदने में जुटे हैं। वहीं, मंदिरों में भी तैयारी शुरू हो गई है। शहर के मंदिरों को विभिन्न रंगबिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


ओम शांति रिट्रीट में कटेगा केक
जन्माष्टमी के मौके पर ब्रह्माकुमारी ओम शांति रिट्रीट सेंटर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ी झांकियां सजाई जाएंगी। ब्रह्मा कुमार मदनमोहन ने बताया कि इस मौके पर बहनें एक बच्चे के जन्म की सारी खुशियां मनाती है। केंद्र में एक केक बनाया जाएगा और जन्मदिन वाली पूरी सजावट की जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण का बर्थडे केक काटकर मनाया जाएगा। बाकी पूजा और अन्य कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिखेगी सबसे ऊंचे श्री कृष्ण मंदिर की झलक
सेक्टर-45, बादशाहपुर के इस्कॉन और सेक्टर-43 स्थित वृंदावन चंद्रोदय मंदिर की ओर से जन्माष्टमी पर झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुुरुग्राम के सेक्टर-43 स्थित निर्माणाधीन वृंदावन चंद्रादय मंदिर की ओर से एंबियंस आइलैंड स्थित ए डॉट कंवेशन हॉल में पंचामृत, फलोदक, गंधोदक, औषधि, हल्दी, पुष्प और 108 कलश से लड्डू गोपाल का महाभिषेक होगा। मथुरा के वृंदावन में 210 मीटर ऊंचाई पर श्रीकृष्ण का सबसे ऊंचा मंदिर बनाया जा रहा है। इस 70 मंजिलें मंदिर की पूरी फिल्म कार्यक्रम में दिखाई जाएगी। इस मंदिर के साउथ विंग में राधाकृष्ण के विग्रह स्थापित किए जा चुके हैं। मंदिर के प्रवक्ता दिलीप झा ने बताया कि गुरुग्राम में निर्माणाधीन वृंदावन चंद्रोदय मंदिर 108 फुट ऊंचा और 50 हजार वर्ग गज में होगा। बादशाहपुर स्थित इस्कॉन मंदिर प्रमुख अमानी अवतार दास ने बताया कि जन्माष्टमी का कार्यक्रम सुबह 4.30 बजे की मंगला आरती से शुरू होगा और मध्य रात्रि को भगवान कृष्ण के जन्म के बाद महाअभिषेक और महाआरती तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed