{"_id":"6a92edf4002e6e79f204c57b","slug":"markets-decked-out-with-outfits-for-bal-gopal-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99322-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बाल गोपाल की पोशाक के सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बाल गोपाल की पोशाक के सजे बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी को लेकर बाजार में पोशाक-माला और बांसुरी की बढ़ी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक, मुकुट, माला, बांसुरी और मोरपंख की मांग तेजी से बढ़ गई है। बाल गोपाल की सजावट के लिए श्रद्धालु तरह-तरह की पोशाक और शृंगार सामग्री खरीद रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार इस बार चमकीले रंगों के साथ स्टोन वर्क, मोती और मोरपंख से सजी पोशाकें अधिक पसंद की जा रही हैं। कई श्रद्धालु बेहतर डिजाइन और अधिक विकल्प के लिए दिल्ली के चांदनी चौक से भी पोशाक व शृंगार सामग्री खरीदकर ला रहे हैं।
दुकानों पर पारंपरिक पोशाक के साथ ही आकर्षक कढ़ाई, मोती, गोटा और अन्य सजावटी सामान से तैयार पोशाकें भी देखने को मिल रही हैं। दुकानदारों ने बताया कि ग्राहक इस बार कुछ अलग और आकर्षक डिजाइन वाली पोशाकों को अधिक पसंद कर रहे हैं। पोशाकों की कीमत करीब एक हजार से 1500 रुपये तक है। इसके साथ ही लड्डू गोपाल के लिए बाजार में कई तरह के खूबसूरत झूले भी उपलब्ध हैं। इनमें लकड़ी, धातु और सजावटी सामग्री से तैयार झूले शामिल हैं। इनकी कीमत डिजाइन, आकार और सजावट के आधार पर अलग-अलग है। अच्छे और आकर्षक झूले करीब चार हजार रुपये तक में मिल रहे हैं। जन्माष्टमी को लेकर बाजार में खरीदारी का माहौल लगातार बढ़ रहा है। दुकानदारों को उम्मीद है कि त्योहार नजदीक आने के साथ ग्राहकों की संख्या और बढ़ेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
स्टोन वर्क वाली डिजाइन की मांग ज्यादा
100 से 300 रुपये की पोशाक सबसे ज्यादा बिक रही है। इस बार मोरपंख और स्टोन वर्क वाली डिजाइन की मांग ज्यादा है। - दालचंद, पोशाक विक्रेता
50 से 150 रुपये वाली माला और 100 से 250 रुपये के मुकुट की मांग अच्छी है। ग्राहक बाल गोपाल के लिए पूरा शृंगार सेट खरीद रहे हैं। - किशन वर्मा, दुकानदार
हाथ से तैयार होने वाली विशेष पोशाक की कीमत 500 रुपये से शुरू होकर डिजाइन के हिसाब से 1,200 रुपये तक पहुंच जाती है। - सुरेश सैनी, दुकानदार
इस बार छोटे आकार की पोशाक और मैचिंग मुकुट-माला सेट काफी पसंद किए जा रहे हैं। - दीपक गुप्ता, धार्मिक सामग्री विक्रेता