गुरुग्राम : मारिया शारापोवा और माइकल शूमाकर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, यह है पूरा मामला
अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने रूस की दिग्गज पूर्व टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा और फार्मूला वन के पूर्व चैंपियन रेसर माइकल शूमाकर तथा 11 अन्य लोगों पर धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी दिल्ली की एक महिला की शिकायत पर दर्ज की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने रूस की दिग्गज पूर्व टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा और फार्मूला वन के पूर्व चैंपियन रेसर माइकल शूमाकर तथा 11 अन्य लोगों पर अदालत के आदेश के बाद धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी दिल्ली की एक महिला की शिकायत पर दर्ज की गई है। महिला के अनुसार यह सभी धोखेबाज हैं।
नई दिल्ली के छतरपुर मिनी फार्म की निवासी शेफाली अग्रवाल के अनुसार उन्होंने शारापोवा के नाम वाले एक प्रोजेक्ट में अपार्टमेंट बुक कराया था। इस प्रोजेक्ट में एक टावर शूमाकर के नाम से भी है। परियोजना 2016 में पूरी होनी थी लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार यह शुरू भी नहीं हुई है।
उनका कहना है कि खेल जगत की यह दोनों हस्तियां इस प्रोजेक्ट से जुड़ी थीं तथा प्रचार भी कर रही थीं। इसलिए यह भी धोखेबाजी में शामिल हैं। इससे पहले शेफाली गुरुग्राम की अदालत में रियलटेक डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, अन्य डेवलपर, शारापोवा तथा शूमाकर के खिलाफ 80 लाख रुपये की ठगी की शिकायत कर चुकी हैं।
उन्होंने अदालत को बताया कि उन्होंने तथा उनके पति ने गुरुग्राम के सेक्टर 73 में शारापोवा के नाम वाले प्रोजेक्ट में अपार्टमेंट बुक कराया। इन खिलाड़ियों का नामों का इस्तेमाल कर उनसे ऐसे प्रोजेक्ट में पैसा लगवाया गया जो कभी बना ही नहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.