फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   March 22 rally will be crucial for the development of the region: Rao Narbir Singh

क्षेत्र के विकास के लिए अहम होगी 22 मार्च की रैली : राव नरबीर सिंह

Thu, 12 Mar 2026 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
March 22 rally will be crucial for the development of the region: Rao Narbir Singh
- मुख्यमंत्री की 22 मार्च की रैली को सफल बनाने का किया आह्वान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि 22 मार्च को कांकरौला में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री की रैली बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास में नए अध्याय की रूप में साबित होगी। इस रैली के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को विकास की कई महत्वपूर्ण सौगातें मिलने जा रही हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस अवसर पर प्रदेश सरकार के तीसरे कार्यकाल में पूरे हो चुके विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे, वहीं क्षेत्रवासियों की मांगों के अनुरूप अनेक नई परियोजनाओं की भी घोषणा की करेंगे।
कैबिनेट मंत्री सेक्टर-22 बी स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह सम्मेलन 22 मार्च को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की रैली को लेकर आयोजित किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम तेजी से विकसित हो रहा है। शहर के विस्तार और विकास की रफ्तार बढ़ने के साथ-साथ कई नई चुनौतियां और समस्याएं भी सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है और योजनाबद्ध तरीके से उनका धरातल पर निवारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

तेजवीर यादव को किया सम्मानित
मंत्री राव नरबीर सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में 476वीं रैंक प्राप्त करने वाले तेजवीर यादव को सम्मानित किया। राव नरबीर सिंह ने कहा कि तेजवीर यादव की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही ऐसी सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed