{"_id":"6799303234f65af5a304953e","slug":"many-students-of-class-8-could-not-appear-in-the-examination-due-to-being-late-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100805-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लेट होने पर परीक्षा में नहीं बैठ पाए आठवीं कक्षा के कई छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लेट होने पर परीक्षा में नहीं बैठ पाए आठवीं कक्षा के कई छात्र
विज्ञापन
- परिजनों का आरोप स्कूल के एक जैसे नाम होने की की वजह से हुई दिक्कत
- गूगल मैप द्वारा दर्शाए गए स्कूल पर आधा घंटा पहले पहुंच गए थे बच्चे
संंवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में हो रही आठवीं कक्षा की परीक्षा में स्कूलों के एक जैसे नाम होने के कारण हुई गलतफहमी की वजह से कई छात्रों की मंगलवार को परीक्षा छूट गई। अभिभावक छात्रों को लाते-लाते लेट हो गए इस कारण करीब दर्जन भर छात्र परीक्षा में नही बैठ पाए। मामला गांधी पार्क स्थित गर्वनमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है।
दूर दराज से आए छात्रों के अभिभावकों का कहना है कि गूगल मैप के माध्यम स्कूल तक पहुंचे तो पता चला कि इसी नाम से गांधी पार्क के पास दूसरा स्कूल है। वहां पर छात्रों की परीक्षा होनी है। अभिभावक यह सुनते तुरंत गांधी पार्क स्थित स्कूल की तरफ चल दिए। बाजार में भीड़ की वजह से लगभग आधा घंटा देरी से गांधी पार्क के समीप गर्वनमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे तो वहां गेट पर खड़े व्यक्ति ने कहा कि अब प्रवेश बंंद हो गया है। अभिभावकों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि इस वजह से हम आधा घंटा लेट हुए हैं। गेट पर खड़े व्यक्ति ने कहा कि अभी एक लड़की को सेंटर इंचार्ज ने बाहर भेजा है। अंदर से सख्त आदेश हैं कि देर से आने वाले किसी छात्र को अब प्रवेश नही देना है।