फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Many storied buildings constructed by dismantling EWS quarters

ईडब्ल्यूएस क्वार्टरों को तुड़वाकर बनवाई कई मंजिला इमारतें

Wed, 10 Mar 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Many storied buildings constructed by dismantling EWS quarters
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2, 3, सुशांत लोक, साउथ सिटी सहित कई इलाकों में पंद्रह साल पहले लोगों को रहने के लिए दिए ईडब्ल्यूएस क्वार्टरों को तुड़वाकर उनमें कई मंजिला बिल्डिंगें बनवा ली हैं। इतना ही नहीं उनमें वह खुद नहीं रह रहे हैं, बल्कि दुकानें खोल दी गईं हैं। कुछ लोग इन दुकानों को खुद चला रहे हैं तो कुछ ने किराए पर दे देकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। जो कि मानकों के खिलाफ हैं।
विज्ञापन

इस बारे में सीएम विंडो सहित कई स्थानों पर शिकायतें की गईं थीं। जिनकी जांच हुई, कंट्री एवं टाउन प्लानर विभाग की ओर से सर्वे भी हुआ। जिसमें इसकी पुष्टि हुई है। पिछले सप्ताह डीएलएफ में उन्हीं में से 150 दुकानें सील की गईं। अभियान चलाकर कई निर्माणाधीन बिल्डिंगों को ध्वस्त भी किया गया है। विभाग की ओर से आगे भी कार्रवाई जारी रखने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

सरकार ने जिस समय रहने के लिए कम रुपयों में कमजोर वर्ग के लोगों को ईडब्ल्यूएस मकान दिए थे। उस समय आदेश किए थे कि यह उनके रहने के लिए हैं। किसी भी तरह की व्यापारिक गतिविधि नहीं करेंगे। न ही इनके स्वरूप में किसी भी तरह का बदलाव होगा। लेकिन इस आदेश के विपरीत मार्केट बन गए और कई मंजिल निर्माण भी कर दिया। जिनमें सैलून, ब्यूटी पार्लर, जिम, जनरल स्टोर खुले हुए हैं। अब ये इलाके भी टाउन प्लानिंग विभाग के रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्री एवं टाउन प्लानिंग विभाग का कहना है कि यह निर्माण अवैध हैं । इन पर विभाग की नजर है। भविष्य में इन्फोर्समेंट टीम पूरी तरह चौकन्ना है और उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

सील खुलवाने के प्रयास, आज फिर होगी बैठक
पिछले सप्ताह डीएलएफ फेज-2 में जिन 150 अवैध निर्माण को सील किया गया था। वह लोग सील खुलवाने के प्रयास में हैं। तीन दिन पहले भी उनकी ओर से बैठक की गई थी। साथ में डीटीपी से भी अनुरोध किया गया था। इस बारे में उनकी बैठक डीएलएफ के यू ब्लाक में वीरवार को फिर प्रस्तावित की गई है। वहीं दूसरी ओर डीटीपी आरएस वाट का कहना है कि जिन भवनों को सील किया गया है, वह अवैध है। उनके बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed