{"_id":"6893a48de12df88cf1025994","slug":"manish-kaushik-won-gold-in-khel-maha-kumbh-2025-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105363-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खेल महाकुंभ 2025 में मनीष कौशिक ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खेल महाकुंभ 2025 में मनीष कौशिक ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
दो रजत और एक कांस्य पदक पर भी जिले के खिलाड़ियों का कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा राज्य खेल महाकुंभ 2025 की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के सुपर हैवी भार वर्ग में जिले के मनीष कौशिक ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, तीन मुक्केबाजों ने दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है।
महिला वर्ग में सीधी जैन ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया, हालांकि कड़े मुकाबले में उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 65 किलोग्राम भार वर्ग में तनीषा भी फाइनल तक पहुंचीं, लेकिन निर्णायक मुकाबले में हारने के कारण उन्हें भी रजत पदक प्राप्त हुआ। वहीं, 80+ किलोग्राम भार वर्ग में नैंसी सेमीफाइनल तक का सफर तय की, जिससे उन्हें कांस्य पदक मिला।
गौरतलब है कि यह पहला अवसर है जब जिले के मुक्केबाजों ने एक ही प्रतियोगिता में चार पदक जीता है। मुक्केबाजी प्रशिक्षक मनोज कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।