{"_id":"62a409f6a8a702091f1ee435","slug":"manish-bhardwaj-murder-case-accused-sunny-says-manish-used-to-threaten-to-recover-the-interest-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Manish Bhardwaj Murder Case: परिवार को बचाने के लिए सन्नी ने की थी हत्या, पूछताछ में कातिल का चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manish Bhardwaj Murder Case: परिवार को बचाने के लिए सन्नी ने की थी हत्या, पूछताछ में कातिल का चौंकाने वाला खुलासा
Sat, 11 Jun 2022 08:53 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 11 Jun 2022 08:53 AM IST
सार
गुरुग्राम में शस्त्र लाइसेंस बनाने के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मास्टर माइंड मनीष भारद्वाज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मनीष की हत्या उसके दोस्त सन्नी ने ही की थी। गिरफ्तार सन्नी ने कहा कि परिवार को बचाने के लिए मनीष की हत्या की थी।
विज्ञापन
manish bhardwaj murder case
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम में शस्त्र लाइसेंस बनाने के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मास्टर माइंड मनीष भारद्वाज की हत्या उसके साथी सन्नी ने ही की थी। वारदात के बाद से ही फरार चल रहे सन्नी को शुक्रवार को पुलिस ने धर दबोचा। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
शुरूआती जांच में पता चला है कि मनीष ने मोटे ब्याज पर सन्नी को पैसा दे रखा था। इसका ब्याज-चुकाते-चुकाते वह परेशान हो गया था। उससे तंग आ कर वारदात को अंजाम दिया है। एसीपी प्रीतपाल ने पत्रकारों को बताया कि न्यू कालोनी थाना क्षेत्र में मनीष भारद्वाज की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सन्नी को ईफको चौक के पास से गिरफ्तार किया है।
उसके पास से एक रिवाल्वर व दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि मनीष ने 15 प्रतिशत ब्याज की दर पर पैसा दे रखा था। इसका ब्याज चुकाते-चुकाते वह तंग हो चुका था। इसके बावजूद मनीष पैसा वसूलने के लिए उसके परिवार वालों को सबक सिखाने तक की धमकी देने लगा था। इस कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
इस दौरान उसे स्कूटी बरामद करनी है। बता दें कि मार्च 2017 में फर्जी कागजात पर शस्त्र लाइसेंस बनाने का खुलासा हुआ था। इसका मास्टर माइंड मनीष था। उसके साथ सन्नी कांत भी आरोपी था। पुलिस की टीम मामले की जांच सभी एंगल से की जा रही है।

रिवाल्वर का लाइसेंस बनवाने के लिए मनीष के संपर्क में आया था सन्नी
सन्नी का गारमेंट का करोबार था। वह लाइसेंसी रिवाल्वर लेने के चक्कर में मनीष भारद्वाज के संपर्क में आया था। इसके बाद उसकी मनीष से अच्छी दोस्ती हो गई। पुलिस कमिश्नरी में फर्जी लाइसेंस के घोटाले का भंडाफोड़ होने पर सन्नी के कब्जे से फर्जी कागजात व मोहर बरामद हुई थी।
मनीष ने ही सन्नी को दी थी रिवाल्वर
पुलिस छानबीन के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि हत्यारोपी सन्नी ने मनीष की हत्या में जिस रिवाल्वर का इस्तेमाल किया था, कुछ माह पूवऌ्व ह रिवाल्वर भी मनीष भारद्वाज ने सन्नी को दी थी।