फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Manholes raised, standards low in the mandi.

Gurugram News: मंडी में मैनहोल ऊंचे और व्यवस्था नीची

Sat, 10 Oct 2026 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Manholes raised, standards low in the mandi.
पटौदी की पुरानी सब्जी मंडी में कूड़े का ढेर। निवासी
पटौदी-बिलासपुर मार्ग पर स्थित पुरानी सब्जी मंडी अव्यवस्था से लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। शहर के बीचोंबीच और व्यस्त पटौदी-बिलासपुर मार्ग पर स्थित पुरानी सब्जी मंडी इन दिनों बदहाली के आंसू रो रही है। मंडी में चारों तरफ फैली गंदगी, सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर और नालों से बहते गंदे पानी के कारण स्थानीय निवासियों और खरीदारों का जीना मुहाल हो गया है। आलम यह है कि इस प्रमुख मार्ग से रोजाना गुजरने वाले हजारों राहगीरों को भारी दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है, जबकि डस्टबिन न होने और सड़क पर ऊंचे बने मैनहोल के कारण यहां हर वक्त बड़े हादसों का खतरा मंडरा रहा है।

-------------------
तीन-चार दिन पहले नालों की सफाई की गई थी, लेकिन सफाई के बाद निकला कूड़ा और गंदा पानी सड़क पर ही फैला हुआ है। - राकेश कुमार
सब्जी खरीदने के लिए मंडी आता हूं लेकिन कूड़े के ढेरों से उठने वाली बदबू के कारण वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। - सत्यनारायण सैनी
मंडी में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। - रामकिशन
सड़क किनारे जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले बनाया गया मैनहोल भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। - देशराज सैनी, प्रधान, सब्जी मंडी
-----------------
मैनहोल के ऊपर रखी हुई स्लैब को थोड़ा रैंप करवाकर समतल कर दिया जाएगा, जिससे कि वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो। - राहुल राव, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग

पटौदी की पुरानी सब्जी मंडी में कूड़े का ढेर। निवासी

पटौदी की पुरानी सब्जी मंडी में कूड़े का ढेर। निवासी

पटौदी की पुरानी सब्जी मंडी में कूड़े का ढेर। निवासी

पटौदी की पुरानी सब्जी मंडी में कूड़े का ढेर। निवासी

पटौदी की पुरानी सब्जी मंडी में कूड़े का ढेर। निवासी

पटौदी की पुरानी सब्जी मंडी में कूड़े का ढेर। निवासी

पटौदी की पुरानी सब्जी मंडी में कूड़े का ढेर। निवासी

पटौदी की पुरानी सब्जी मंडी में कूड़े का ढेर। निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed