फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   manhandling with gurugram civic team case second party filed complaint

नगर निगम टीम से अभद्रता मामले में दूसरे पक्ष ने कमिश्नर से शिकायत की

Wed, 20 Apr 2022 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
manhandling with gurugram civic team case second party filed complaint
गुरुग्राम निगम टीम से अभद्रता मामले में दूसरे पक्ष ने कमिश्नर से शिकायत की, मारपीट का आरोप
विज्ञापन

गुरुग्राम। न्यू पालम विहार क्षेत्र की धर्म कॉलोनी में रास्ते से अवरोध हटाने पहुंची नगर निगम की टीम से अभद्रता किए जाने के मामले में दूसरे पक्ष ने भी नगर निगम के कमिश्नर से मिलकर अपनी बात रखी। लोगों ने शिकायती पत्र के माध्यम से नगर निगम की टीम पर पक्षपात किए जाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है। दिल्ली हाईकोर्ट के एडवोकेट मोहित यादव और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की अधिवक्ता चितवन गोदारा की ओर से दिए गए इस पत्र में कहा गया है कि जिस स्थान पर कार्रवाई की गई है, वहां पर वह 35 वर्ष से एक लॉ फर्म संचालित होती है। विवाद तब पैदा हुआ, जब इस संपत्ति के पड़ोस में कुछ प्लॉट मालिकों ने रास्ते पर अवैध तरीके से कब्जा करने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत सीएम विंडो पर भी की जा चुकी है। पत्र में कहा गया है कि 19 अप्रैल को नगर निगम की टीम ने बिना कोई पूर्व सूचना दिए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। नगर निगम के अवर अभियंता ने न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। पत्र में नगर निगम की टीम की दूसरे पक्ष से मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed