फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Manesar's ponds will now be filled with treated water from the STP.

Gurugram News: अब एसटीपी के साफ पानी से भरे जाएंगे मानेसर के तालाब

Tue, 04 Aug 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Manesar's ponds will now be filled with treated water from the STP.
भूजल स्तर को बढ़ाने की दिशा में शुरू हुई बड़ी योजना
विज्ञापन


10 करोड़ की योजना पर काम शुरू, पाइप लाइन बिछाई जा रही


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर क्षेत्र में लगातार गिर रहे भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए नगर निगम ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत सेक्टर-7 स्थित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) से शोधित यानी साफ किया गया पानी मानेसर और खोह गांव के सात तालाबों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए करीब 10 करोड़ रुपये की योजना पर काम शुरू हो गया है और पाइप लाइन बिछाई जा रही है।

नगर निगम के अनुसार, अभी एसटीपी में तैयार होने वाला साफ पानी पूरी तरह इस्तेमाल नहीं हो रहा है। अब इस पानी को तालाबों में छोड़ा जाएगा, जिससे तालाब सालभर पानी से भरे रहेंगे और आसपास का भूजल स्तर बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


इस योजना में मानेसर के बाबा भैया जोहड़, न्याय रामदास गोशाला जोहड़, खेमूवाला जोहड़, भीष्म मंदिर जोहड़, डूंगरवाला जोहड़, राम मंदिर जोहड़, शनि मंदिर जोहड़ और खोह गांव के तालाब शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना के तहत मानेसर के श्रीराम मंदिर के पास एक बड़ा पार्क भी बनाया जाएगा। यहां लोगों के घूमने के लिए वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर सार्वजनिक स्थान मिल सके।


नगर निगम मानेसर के कार्यकारी अभियंता मनदीप धनखड़ ने बताया कि इस परियोजना के तहत एसटीपी से प्रतिदिन 17 एमएलडी शोधित पानी पाइप लाइन के जरिये मानेसर और खोह गांव के सात तालाबों तक पहुंचाया जाएगा। करीब 10 करोड़ रुपये की इस योजना पर काम शुरू हो चुका है, जिससे भूजल स्तर बढ़ाने और तालाबों के संरक्षण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed