फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Manesar farmers will march to Delhi tomorrow

Gurugram News: मानेसर के किसान कल करेंगे दिल्ली कूच

Mon, 19 Feb 2024 02:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Manesar farmers will march to Delhi tomorrow
तहसील कार्यालय में दक्षिणी हरियाणा किसान खाप समिति की बैठक में निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। किसान आंदोलन के बीच मानेसर व इसके आसपास के किसान दिल्ली के लिए पैदल मार्च करेंगे। इन किसानों में वह किसान शामिल होंगे जिनकी जमीनों का अधिग्रहण किया गया था तथा अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस मुद्दे को लेकर रविवार को किसानों ने तहसील कार्यालय में दक्षिणी हरियाणा किसान खाप समिति के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया।

किसान नेता रोहतास प्रधान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बताया गया कि मानेसर के आसपास के गांवों की जमीनों का जो अधिग्रहण किया गया था, जिसमें 1810 एकड़, 1128 एकड़, 162 एकड़ व 912 एकड़ जमीन वाले गांवों के किसानों को अब संगठित होकर संघर्ष करना होगा। किसानों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि 20 फरवरी मंगलवार को धरना स्थल पर सभी संगठन एकत्र होकर शांतिप्रिय पैदल मार्च कर प्रधानमंत्री आवास दिल्ली के लिए कूच करेंगे। उन्होंने घोषणा की है कि किसानों के चल रहे आंदोलन का वे समर्थन करते हैं तथा वे संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं। इस बैठक में रामानंद, कैलाश व अन्य किसान नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed