Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Manesar Corporation to construct a road in Ward 6

Gurugram News: मानेसर निगम बनवाएगा वार्ड-6 में सड़क

Sun, 29 Nov 2026 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Manesar Corporation to construct a road in Ward 6
सड़क बनने से आसपास के गांवों के लोगों को काफी फायदा होगा
विज्ञापन

नंबर गेम - 02 करोड़ रुपये खर्च करेगा निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर नगर निगम की तरफ से वार्ड-6 में सड़क निर्माण की योजना तैयार की गई है। इसके तहत पाटली गांव से पटौदी-रेवाड़ी एक्सप्रेसवे तक नगर निगम की सीमा में आने वाले हिस्से में सड़क बनाई जाएगी। करीब एक किमी लंबी इस सड़क का निर्माण ब्लॉक से किया जाएगा। निगम की तरफ से इस काम पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

सड़क बनने से आसपास के गांवों के लोगों को काफी फायदा होगा। अभी इस रास्ते पर लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। नई सड़क बनने के बाद लोगों का सफर आसान हो जाएगा। साथ ही आसपास के गांवों के लोगों को भी बेहतर रास्ता मिलेगा। नगर निगम की तरफ से जल्द ही इस काम के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने और ठेकेदार तय होने के बाद सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


निगम की कोशिश है कि इस काम को जल्द शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके। करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क बनने से पाटली गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पटौदी-रेवाड़ी एक्सप्रेसवे तक पहुंचने में आसानी होगी। इससे इलाके में आने-जाने की सुविधा भी बेहतर होगी। लोगों को उम्मीद है कि सड़क बनने के बाद उन्हें लंबे समय से हो रही परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

वार्ड-6 में पाटली गांव से पटौदी-रेवाड़ी एक्सप्रेसवे तक करीब एक किलोमीटर लंबी ब्लॉक की सड़क बनाई जाएगी। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़क बनने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। - सुशील ठाकरान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed