{"_id":"6af483476db6e9e578082a21","slug":"mandeep-accused-of-attacking-someone-with-a-sword-during-a-parking-dispute-granted-bail-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107044-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पार्किंग विवाद में तलवार से हमला करने के आरोपी मनदीप को जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पार्किंग विवाद में तलवार से हमला करने के आरोपी मनदीप को जमानत
विज्ञापन
- खेड़की दौला थाना में 29 अगस्त को दर्ज हुई थी प्राथमिकी, जांच पूरी होने के बाद अदालत ने दी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पार्किंग विवाद में तलवार से हमला करने के आरोपी मनदीप को गुरुग्राम की अदालत ने नियमित जमानत दे दी है। सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा की अदालत ने बुधवार को उसकी दूसरी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। अदालत ने 50 हजार रुपये के मुचलके और एक जमानतदार के आधार पर उसे रिहा करने के निर्देश दिए हैं। जांच पूरी होने और आरोपपत्र दाखिल होने के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया।
मामले में खेड़की दौला थाना में 29 अगस्त 2026 को बीएनएस की धारा 109, 115(2), 118(1) और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता राजिंदर ने पुलिस को बताया था कि मनदीप ने उनकी दुकान के पास टाटा-407 गाड़ी गलत जगह खड़ी कर दी थी। गाड़ी हटाने के लिए कहने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और तलवार से उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके बेटे अमित और भाई देवेंद्र पर भी हमला किया गया। इसमें तीनों घायल हो गए थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसी दिन उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से वह हिरासत में था।
जमानत याचिका पर बचाव पक्ष ने आरोपी को झूठा फंसाने की दलील दी। वहीं, अभियोजन पक्ष ने आरोपों की गंभीरता बताते हुए जमानत का विरोध किया। अदालत ने कहा कि घटना अचानक हुए विवाद का परिणाम थी या जानबूझकर हमला किया गया, इसका फैसला मुकदमे की सुनवाई के दौरान होगा। आरोपी की हिरासत अवधि और जांच पूरी होने को ध्यान में रखते हुए अदालत ने उसे नियमित जमानत देने का फैसला सुनाया।