{"_id":"5d7a7eb48ebc3e012c652399","slug":"man-stabbed-his-friend-gurgaon-news-noi460914949","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद ने पी कोल्डड्रिंक, विक्रम को पिलाई थी बीयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद ने पी कोल्डड्रिंक, विक्रम को पिलाई थी बीयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी दोस्त अभिनव घर पर आने से पहले ही साजिश बनाकर आया था। पुलिस जांच में सामने आया कि कई घंटों तक छत पर बैठने के दौरान विक्रम ने दो बोतल बीयर पी थी, जबकि अभिनव ने सिर्फ कोल्डड्रिंक पी। नशे में धुत होने के बाद दोनों नीचे कमरे में आए और खाना खाकर विक्रम उसकी पत्नी ज्योति, उसका बेटा और अभिनव एक ही कमरे में सो गए।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अभिनव अपने साथ धारदार चाकू साथ लेकर आया था, रात को सभी के सो जाने पर अभिनव उठा और उसे विक्रम पर ताबड़तोड़ चार वार कर दिए। शोर सुनकर विक्रम की पत्नी के छत की तरफ भागने पर उसी चाकू से छाती पर दो ताबड़तोड़ वार किए। पुलिस के मुताबिक वार इतने तेज थे कि घाव काफी गहरा हो गया। इसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश लेकिन मकान मालिक द्वारा मुख्य दरवाजे पर ताला लगाने की वजह से वह छत पर चला गया। इस पूरे खुलासे के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
फर्जी ऑफर लेटर दिए जाने से हुआ था नाराज
विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर डेढ़ लाख एडवांस लेने के बाद करीब एक साल तक आरोपी उसे झांसा देता रहा। लेकिन बार-बार ऑफर लेटर की मांग करने पर करीब एक साल पहले आरोपी ने विक्रम को आईबीएम कंपनी का फर्जी ऑफर लेटर थमा दिया। विक्रम ने जब इसकी जांच पड़ताल की तो यह फर्जी पाया गया। इससे नाराज होकर विक्रम ने डेढ़ लाख रुपये वापस देने की मांग करने लगा था।