फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   man killed as tractor overturned after hit by thar

केएमपी पर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Wed, 20 Apr 2022 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
man killed as tractor overturned after hit by thar
गुरुग्राम में केएमपी पर थार की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
विज्ञापन

गुरुग्राम। केएमपी पर तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर के बाद एक ट्रैक्टर के पलट जाने से उसके चालक की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर फर्रुखनगर थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले के निवासी नसीम खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता आसू ने एक सोनालिका ट्रैक्टर व अनाज निकालवने के लिए थ्रेसर मशीन ले रखी थी। वह पिछले 10 दिन से अनाज निकालने (थ्रेसिंग) के लिए यूपी गए थे। बीते रविवार को वह केएमपी के रास्ते घर वापस लौट रहे थे। सुबह करीब 11 बजे सुल्तानपुर के पास सोनीपत की ओर से आ रही एक महिंद्रा थार ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसके पिता सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन

उसने बताया कि घायल को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर फर्रुखनगर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक जींद के अरबन स्टेट निवासी प्रदीप लाठर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed