फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   man injured in a road accident was referred to Delhi taken to Rohtak

उसने करीब से देखी मौत: सड़क हादसे में घायल युवक को अस्पताल ने रेफर किया दिल्ली, एंबुलेंस ने पहुंचा दिया रोहतक

Tue, 29 Oct 2024 05:27 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Oct 2024 05:27 PM IST
सार

25 अक्तूबर को देर रात हुए सड़क हादसे में एक 30 वर्षीय युवक घायल हो गया था। उसे तत्काल ही सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। युवक की हालत गंभीर थी। ऐसे में प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
 

विज्ञापन
man injured in a road accident was referred to Delhi taken to Rohtak
आठ घंटे तक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मरीज को तलाशते रहे परिजन - फोटो : एएनआई

विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में चिकित्सीय स्टाफ की लापरवाही के कारण एक मरीज के परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नागरिक अस्पताल के चिकित्सीय स्टाफ ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया, मगर उसे रोहतक पीजीआई पहुंचा दिया। दूसरी ओर अस्पताल से मिली जानकारी के बाद घायल युवक के परिजन आठ घंटों तक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की खाक छानते रहे। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सुखराली ने सीएमओ से शिकायत की है।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता जितेंद्र सुखराली ने बताया कि 25 अक्तूबर को देर रात हुए सड़क हादसे में एक 30 वर्षीय युवक घायल हो गया था। उसे तत्काल ही सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। युवक की हालत गंभीर थी। ऐसे में प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र ने बताया कि बाद में घायल युवक के परिजन उसे तलाशते हुए अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि युवक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इसके बाद परिजन दिल्ली चले गए। आरोप है कि मरीज के परिजन 8 घंटे तक उसे सफदरजंग अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ढूंढ़ते रहे, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने फिर से नागरिक अस्पताल में बात की। काफी परेशानी के बाद पता चला कि उनका मरीज पीजीआई रोहतक में भर्ती है।

विज्ञापन

उसके बाद परिजन रोहतक पहुंचे और युवक को वहां से रेफर कराकर वापस गुरुग्राम ले आए। फिलहाल शहर के एक निजी अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण मरीज की जान भी जा सकती थी। इस मामले की जांच होनी चाहिए। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है। मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed