फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   man hitting a woman with his helmet after she refused to ride on his bike in gurugram

Gurugram: घर लौट रही युवती पर शराबी ने हेलमेट से किया जानलेवा हमला, जबरन बैठा रहा था बाइक पर

Fri, 06 Jan 2023 10:55 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 06 Jan 2023 10:55 PM IST
सार

गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी क्षेत्र में गुरुवार देर रात नशे में धुत एक युवक ने पहले युवती को अपनी मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती बैठाने की कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने हेलमेट से हमला करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
man hitting a woman with his helmet after she refused to ride on his bike in gurugram
लड़के ने लड़की पर किया हेलमेट से हमला - फोटो : ANI

विस्तार

गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी क्षेत्र में गुरुवार देर रात नशे में धुत एक युवक ने पहले युवती को अपनी मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती बैठाने की कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने हेलमेट से हमला करना शुरू कर दिया। ऑटो चालकों ने युवती को बचाने की कोशिश की तो युवक ने उन पर भी हेलमेट से हमला कर दिया। शोर सुनकर युवक की मां आई तो वह युवती का पर्स और अपने बेटे को घर ले गई। पीड़ित की शिकायत पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। युवती के साथ मारपीट की वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन

न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे वह ब्यूरी पार्लर से अपने कमरे पर आ रही थी। वह अपने परिवार के साथ किराए पर रहती है। जब वह ऑटो से उतर रही थी तो पड़ोस में रहने वाला युवक मोटरसाइकिल पर आया। युवती ने बताया कि वह शराब के नशे में था। आरोपी युवती को अपनी मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती बैठाने की कोशिश कर रहा था। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर हेलमेट से हमला कर दिया। आसपास से ऑटो गुजर रहे तो ऑटो चालक युवती को बचाने की कोशिश करने लगे तो आरोपी ने भी उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़े की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर इक्टठा हो गए और आरोपी की मां भी मौके पर आ गई। आरोप है कि आरोपी की मां अपने बेटे के साथ-साथ युवती का पर्स भी अपने साथ ले गई। युवती को मकान मालकिन ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। युवती ने बताया कि आरोपी पहले भी उसको व उसकी बहन के साथ गाली-गलौज कर चुका है।

विज्ञापन

पड़ोसी बोले-मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी भी थे नशे में पड़ोसियों का कहना है कि वारदात की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मी भी शराब के नशे में थे। पड़ोसियों ने जब इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मी मौके से चले गए। इसके बाद थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी आए और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed