{"_id":"68d9849749304388630bbed9","slug":"man-duped-of-rs-381-lakh-in-the-name-of-otc-stock-trading-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-68439-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ओटीसी स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर ठगे 3.81 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ओटीसी स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर ठगे 3.81 लाख रुपये
विज्ञापन
पीड़ित ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में दर्ज कराया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने युवक को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ओटीसी स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर 3,81,106 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में एफआईआर दर्ज की है।
लक्ष्मण विहार के स्काई सिटी अपार्टमेंट निवासी उदय सिंह कुशवाहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अगस्त माह के पहले सप्ताह में अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल नंबर को फायर्स सिक्योरिटी ग्रुप नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा दिया। इस ग्रुप में सुधा भूषण ने उदय सिंह से बात की और ओटीसी स्टॉक ट्रेडिंग करने के बारे में बताया और मुनाफा कमाने की बात कही। इसके बाद उसे ग्रुप में शामिल अन्य लोगों ने ट्रेडिंग करने के लिए कहा और मुनाफा होने के बारे में बताया गया। ऐसे में उसने तीन बार में 1,91,106 रुपये, एक लाख रुपये और 90 हजार रुपये निवेश किए। जब उदय सिंह ने अपने रुपये व मुनाफा की राशि निकालने के लिए कहा तो उसको और रुपये निवेश करने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ और उसने पुलिस से जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई व रुपये दिलाने की गुहार लगाई।