फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Man arrested in Nepal for drugging and stealing jewellery and cash

Gurugram News: नशीला पदार्थ खिलाकर गहनों और नकदी चोरी करने वाले आरोपी नेपाल में गिरफ्तार

Sun, 25 Jan 2026 05:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Man arrested in Nepal for drugging and stealing jewellery and cash
नेपाल पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों सहित चार को पकड़ा, गुरुग्राम लाने का प्रयास कर रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सिविल लाइंस थाना के अंतर्गत सेक्टर-15 पार्ट-1 में 24 दिसंबर 2025 को घर से करीब 12 तोले सोने के गहने व नकदी चोरी करने वाले आरोपियों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम में चोरी मामले में संलिप्त सुनील खड़का व संध्या थापा उर्फ बसंती के अलावा दो अन्य आरोपी भी नेपाल पुलिस ने पकड़े हैं। गुरुग्राम पुलिस चोरी करने के मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों को भारत लाना चाहती है लेकिन दूसरे देश से आरोपियों को लाने में काफी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
नेपाली मूल के घरेलू सहायक सुनील खड़का ने 24 दिसंबर 2025 की रात को सेक्टर-15 पार्ट-1 निवासी टोनी गोयल के परिवार वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर गहने व नकदी चोरी किए थे। नेपाली मूल के आरोपी घर से करीब 12 तोले के सोने के गहने व नकदी लेकर गए थे। टोनी गोयल ने पुलिस को बताया था कि दो दिन पहले ही एक एजेंसी के माध्यम से घरेलू सहायक के रूप में सुनील खड़का को काम पर रखा था। 24 दिसंबर की रात सुनील खड़का ने योजना के तहत खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाते ही टोनी गोयल व उनके परिवार के तीन सदस्य गहरी अचेत अवस्था में चले गए।
विज्ञापन


25 दिसंबर की सुबह जब टोनी गोयल व उसके माता-पिता जागे तो उन्हें मकान में सामान बिखरा हुआ मिला और सोने के गहने व नकदी गायब मिली। पुलिस की जांच के दौरान स्टोर रूम में एक लोहे की रॉड, प्लास और पेचकस बरामद हुए, जिनसे लॉकर तोड़ा गया था। पीड़ित की शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाना में सुनील खड़का के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि सुनील खड़का के साथ संध्या थापा उर्फ बसंती भी चोरी मामले में संलिप्त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चोरी करने के बाद आरोपी नेपाल चले गए थे। आरोपियों के मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस करके पुलिस उन तक पहुंची। मामले में करीब तीन लाख रुपये की रिकवरी की जा चुकी है। दोनों आरोपियों सुनील खड़का व संध्या थापा उर्फ बसंती को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है। नेपाल से आरोपियों को भारत लाने के लिए काफी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी, ऐसे में फिलहाल आरोपियों को भारत नहीं लाया जा सका है। - शैलेंद्र, एएसआई, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed