फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Man arrested for fraud of Rs 37.54 crore through fake billing

Gurugram News: फर्जी बिलिंग से 37.54 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2025 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for fraud of Rs 37.54 crore through fake billing
सीजीएसटी विभाग ने पूरी की जांच, आरोपी पहुंचा जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्जी ई-वे बिल बनाकर 37.54 करोड़ रुपये जीएसटी की चोरी करने के मामले में केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर आयुक्तालय (सीजीएसटी) गुरुग्राम की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने 243 करोड़ रुपये के फर्जी बिल जारी किए थे। इन फर्जी बिल के माध्यम से 37.54 करोड़ रुपये जीएसटी की चोरी का अनुमान है। आरोपी के खिलाफ जीएसटी अधिनियम 2017 की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिए गया है।जीएसटी टीम के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने जीएसटी प्राइम और ई-वे बिल पोर्टल का उपयोग करते हुए डेटा एनालिटिक्स के आधार पर उन फर्मों का एक सिंडिकेट उजागर किया है, जिन्होंने जाली दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी पंजीकरण प्राप्त किया और विशेष रूप से एक ही पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग किया। जांच के बाद पता चला कि आरोपी ने बारह फर्मों की स्थापना की और उनका संचालन किया, जिनके विभिन्न मालिक और निदेशक थे। इन बारह फर्मों ने कुल 243 करोड़ रुपये के कर बिल जारी किए, जिसमें 37.54 करोड़ रुपये का इनपुट-टैक्स-क्रेडिट शामिल था।अधिकारियों का कहना है कि मास्टरमाइंड ने बयान में अपनी भूमिका स्वीकार की। इसके बाद छह फरवरी को सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 69(1) के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन



वर्जन

विभाग की ओर से मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया जा चुका है। उससे जुड़ीं अन्य कंपनियां भी रडार पर हैं। जल्द ही अन्य खुलासा किया जाएगा। - कल्याण सिंह, सहायक आयुक्त , सीजीएसटी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed