{"_id":"6af483ec54358a464205b8a3","slug":"man-acquitted-of-assault-and-molestation-charges-against-colleague-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107049-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सहकर्मी से मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप में युवक बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सहकर्मी से मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप में युवक बरी
विज्ञापन
- सदर थाना में तीन अक्तूबर 2017 को दर्ज हुई थी प्राथमिकी, सबूतों के अभाव में अदालत ने दिया संदेह का लाभ
गुरुग्राम। कंपनी में महिला सहकर्मी से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में अदालत ने सनी को बरी कर दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डॉ. मोहम्मद इम्तियाज खान की अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से आरोप साबित नहीं कर पाने पर यह फैसला सुनाया।
मामले में सदर थाना में तीन अक्तूबर 2017 को आईपीसी की धारा 294, 323, 354 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया था कि कार्यालय में बहस के दौरान सनी ने उसे धक्का दिया, थप्पड़ मारा और लात मारी थी। साथ ही अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष ने आठ गवाह पेश किए। इनमें कई गवाह अपने बयानों से मुकर गए। चिकित्सा रिपोर्ट में भी शिकायतकर्ता के आरोपों के अनुरूप चोटों की पुष्टि नहीं हुई। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर सका। इस आधार पर सनी को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। ब्यूरो