फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Making the crop procurement process transparent, smooth and timely is a priority: DC

फसल खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू व समयबद्ध बनाना प्राथमिकता : डीसी

Wed, 18 Mar 2026 04:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Making the crop procurement process transparent, smooth and timely is a priority: DC
रबी सीजन 2026: मंडियों में फसल बेचने हेतु नए दिशा-निर्देश जारी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की ओर से रबी सीजन 2026 के दौरान किसानों की सुविधा एवं मंडियों में सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य फसल की खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू और समयबद्ध बनाना है।
डीसी अजय कुमार ने बताया कि जारी निर्देशों के अनुसार, मंडी में फसल लेकर आने वाले सभी किसानों के वाहनों पर फ्रंट नंबर प्लेट का स्पष्ट होना अनिवार्य किया गया है। साथ ही, गेट पास के लिए फोटो सत्यापन भी आवश्यक होगा, जिससे सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। मंडी में प्रवेश के लिए गेट पास जारी करने का समय सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने किसानों से अपील कि वे निर्धारित समय के भीतर ही अपनी फसल मंडी में लेकर आएं, ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, किसानों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। इसके लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा, जिसमें परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) या अन्य आवश्यक दस्तावेजों का उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed