फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Make Brajmandal Yatra successful: Imam Umer Ilyasi

ब्रजमंडल यात्रा को सफल बनाएं : इमाम उमेर इलियासी

Mon, 22 Jul 2024 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Make Brajmandal Yatra successful: Imam Umer Ilyasi
20 जगह पर मुस्लिम समुदाय यात्रा का स्वागत करेगा।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चेयरमैन डाॅ. इमाम उमेर अहमद इलियासी नूंह स्थित नल्हड़ महादेव मंदिर पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने क्षेत्र के हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत की तथा इस यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से करने की अपील की।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा मेवात की हिंदू मुस्लिम सांझी संस्कृति है। इसे हम सबको बरकरार रखना है । वो मेवात के तमाम मस्जिदों के इमामों से अपील करते हैं कि इस यात्रा में सकारात्मक भूमिका निभाएं । जहां से यात्रा गुजरे वहां मस्जिद के इमाम यात्रियों पर फूलों की वर्षा करें तथा यात्रा में आए श्रद्धालुओं को जलपान भी कराए। इससे मेवात के ऊपर लगा पिछले साल का कलंक धुलेगा। यह मेवात के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान। मुसलमान में जो डॉक्टर हैं
विज्ञापन

अपना फर्स्ट एड बॉक्स लेकर बैठे और जरूरतमंद को दवा दें। मेवात के लोगों से कांवड़ियों को लेकर भी अपील है कि वह कांवड़ियों को भी इज्जत करें। उन्हें भी जलपान कराएं। उनकी सेवा करें। अमन शांति को बढ़ावा दें। इसी में देश की तरक्की है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में जो फल- सब्जी व होटल पर नामांकित करने के आदेश दिए गए हैं वह मामला कोर्ट में है। उस पर टिप्पणी करना कोर्ट के निर्णय से पहले सही नहीं होगा। उन्हें प्रशासन से भी उम्मीद है कि वह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। अमन कमेटी के लोग इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा करीब 20 जगह पर लोगों ने इस यात्रा का स्वागत करने की अनुमति ली है, जो एक बेहतर पहल है। यही हमारे देश की सच्ची तस्वीर है। इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक खुर्शीद राजाका, जाहिद हुसैन चेयरमैन, डॉक्टर मकसूद अहमद, एजाज खान काटपुरी, सरदार गुरचरण सिंह मलिक, नरेन्द्र पटेल, बीरपाल कलियका, योगेश शर्मा, कमल गोयल, कुलवंत बघेल सहित में दोनों समुदाय के दर्जनों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed