फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Major crackdown on cyber thugs: 300 locations raided in 14 villages of Nuh, 207 cyber thugs caught

साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई : नूंह के 14 गांवों में 300 ठिकानों पर छापे, 207 साइबर ठग पकड़े

Sat, 29 Apr 2023 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Major crackdown on cyber thugs: 300 locations raided in 14 villages of Nuh, 207 cyber thugs caught
साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई : नूंह के 14 गांवों में 300 ठिकानों पर छापे, 207 साइबर ठग पकड़े
विज्ञापन




पांच हजार पुलिसकर्मियों की 102 टीमों की कार्रवाई, 47 गिरफ्तार



अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम/नूंह। झारखंड में जामताड़ा के बाद साइबर ठगी के नए ठिकाने नूंह के गांवों में हरियाणा पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मिलकर बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। 5000 से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की 102 टीमों ने एक साथ नूंह के 14 गावों में 300 जगहों पर छापे मारे और 207 हैकरों व साइबर ठगों को पकड़ा। इनमें से 47 को गिरफ्तार किया गया है जबकि 160 को हिरासत में लिया गया है।

भोंडसी में एसटीएफ के डीआईजी सिमरदीप सिंह और नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने शुक्रवार को बताया कि एक महीने से पुलिस नूंह में चिह्नित किए गए ठिकानों पर नजर रख रही थी। बृहस्पतिवार की रात 11.30 बजे ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एक साथ थाना पुन्हाना, पिनंगवा, फिरोजपुर झिरका और बिछौर क्षेत्र के चिह्नित किए गए 14 गांवों में छापे मारे। इसमें एक एसपी, छह एएसपी, 14 डीएसपी, 32 इंस्पेक्टर सहित पूरे प्रदेश के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने साइबर व अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त 69 आरोपियों को निशाना बनाते हुए कार्रवाई की।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि साबिर उर्फ भुट्टू नामक एक बदमाश को नूंह के गांव जैवंत से गिरफ्तार किया गया है। वह मूल रूप से मथुरा के कोसी का रहने वाला है। 10 हजार का इनामी बदमाश चार राज्यों में वांछित है। आधी रात से सुबह करीब छह घंटे चले इस अभियान में पुलिस ने 14 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




----

पुलिस ने पहले की थी 14 गांवों की मैपिंग



पुलिस ने पहले जिले के साइबर क्राइम के हाॅटस्पाॅट माने जाने वाले 14 गांवों के बारे में जानकारी जुटाई। साइबर अपराध के हाॅट स्पाॅट के तौर पर खेडला, लुहिंगा खुर्द, लुहिंगा कलां, गोकलपुर, गोधोला, अमीनाबाद, महू, गुलालता, जैवंत, जखोपुर, नई, तिरवाडा, मामलिका और पापड़ा गांव में 300 ठिकाने तय किए गए थे। एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि पकड़े गए साइबर ठगों में 20 से 30 वर्ष की आयु तक के युवक हैं। इनमें कक्षा 10 से लेकर स्नातक तक शिक्षित हैं। ठगी के इस अवैध कारोबार में अभी किसी महिला का नाम सामने नहीं आया है।



----

छह घंटों की कार्रवाई में यह हुआ बरामद

पकड़े गए अपराधियों और हैकर्स के पास से कुल 66 स्मार्टफोन, 65 फर्जी सिम, 166 आधार कार्ड, तीन लैपटॉप, अलग-अलग बैंकों के 128 एटीएम कार्ड, दो एटीएम स्वाइप मशीन, एक एईपीएस मशीन, छह स्कैनर, पांच पैन कार्ड बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही सात देसी कट्टे, दो कारतूस, दो कारें, चार टैक्टर-ट्राली, 22 मोटर साइकिल भी बरामद की गईं हैं।

---

खेतों और अन्य ठिकानों से पूरे देश में ठगी की वारदातको अंजाम देते थे

पकड़े गए साइबर ठग अपने घरों से, खेतों से और अन्य ठिकानों से पूरे देश में ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। इन्होंने कहां-कहां ठगी की है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। ठगों के तार आसपास के अन्य प्रदेशों से भी जुड़े हुए हैं।



- सिमरदीप सिंह, डीआईजी, एसटीएफ


साइबर फ्रॉड से संबंधित इनपुट मिले थे

पुलिस को नूंह जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में साइबर फ्रॉड से संबंधित इनपुट मिले थे। एक कमरे में बैठे-बैठे कुछ लोग दूसरों के बैंक खातों से रकम निकाल लेते थे। सिंगला ने कहा कि 4 से 8 अप्रैल तक भोंडसी में चले साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद पुलिस ने नूंह में साइबर ठगों पर शिकंजा कसने के लिए इस विशेष ऑपरेशन की रूपरेखा तैयार की।


नई गांव के हैं सबसे ज्यादा 31 साइबर अपराधी



सबसे ज्यादा नई गांव से 31 साइबर अपराधियों को पकड़ा गया है। इसके अलावा लुहिंगा कलां गांव से 25, जैवंत और जखोपुर से 20-20, खेड़ला और तिरवाड़ा गांव से 17-17, अमीनाबाद से 11 और अन्य गांव से भी साइबर अपराधी पकड़े गए हैं। पकड़े गए बदमाशों में 10,000 रुपये के एक इनामी अपराधी यूपी के मथुरा में कोसी कलां के रहने वाला साबिर उर्फ भुट्टू जिस पर 30 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed