{"_id":"68adc1fb931624755809a0de","slug":"mahavir-chowk-elevated-walk-way-is-ready-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65622-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महावीर चौक एलिवेटेड वॉक-वे बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महावीर चौक एलिवेटेड वॉक-वे बनकर तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ियां नहीं लग पाईं, 24 करोड़ रुपये किए गए खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लोक निर्माण विभाग ने महावीर चौक एलिवेटेड वॉक-वे का कार्य पूरा करा दिया है। हालांकि, अभी लोग वॉक-वे का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। एलिवेटेड वॉक-वे पर लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ियां अभी नहीं बनी हैं। इसे जीएमडीए ने करीब 24 करोड़ रुपये से तैयार कराया है।
पुराने शहर में बस स्टैंड के पास महावीर चौक यातायात की नजर से सबसे व्यस्त चौक है। ऐसे में जिला प्रशासन इसे जाम मुक्त करने का प्रयास कर रहा है। इसके तहत बस स्टैंड की ओर अंडरपास का निर्माण हो चुका है। चौक के चारों ओर 317 मीटर लंबा एलिवेटेड वॉक-वे बनाया गया है। योजना के अनुसार, वॉक-वे के तीन ओर लिफ्ट जबकि एक तरफ स्वचालित सीढ़ियां लगाई जानी थीं। जबकि, पांचवें किनारे पर लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ी बनाई जानी थीं। इसका एक रास्ता बस अड्डा रोड, एक ओल्ड दिल्ली रोड, एमजी रोड, पुलिस लाइंस गेट व पुलिस लाइंस गेट के सामने पीएनबी बैंक के पास है। लोक निर्माण विभाग ने वॉक-वे का काम पूरा करा लिया है। अभी वॉक-वे परियोजना में वर्टिकल गार्डन का भी बनाया जाना है। हालांकि, अभी इसका विधिवत शुभारंभ नहीं कराया गया है। वॉक-वे पर युवा बैठे दिख जाते हैं।
लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियों के लिए जीएमडीए उपलब्ध कराएगा जमीन
पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह ने बताया कि वॉक-वे बनकर तैयार है। लिफ्ट और सीढ़ी के लिए जमीन जीएमडीए को उपलब्ध कराना है। इस बारे में जीएमडीए को जानकारी दे दी गई है। दूसरी ओर चौक पर जाम दूर करने के लिए सदर बाजार से सिविल अस्पताल जाने वाले वाहनों के लिए स्थायी रूप से यूटर्न बनाया जाएगा। दूसरी ओर चौक के चारों ओर फुटपाथ बन चुका है और ग्रिल लगाई जा रही है। यहां पर हाइट बैरियर लगाने के लिए अलग से टेंडर जारी किया गया है।