फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Maharashtra's eco-friendly Ganpati to be installed in Sector-14.

Gurugram News: सेक्टर-14 में विराजेंगे महाराष्ट्र के इको-फ्रेंडली गणपति

Mon, 31 Aug 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra's eco-friendly Ganpati to be installed in Sector-14.
गणपति महोत्सव के लिए महाराष्ट्र से आई गणiति की मूर्तियां
छत्रपति शिवाजी महाराज की थीम पर सजेगा गणपति पंडाल
विज्ञापन

नंबर गेम- 700 मूर्तियां मंगाई गई हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक केंद्र में सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति द्वारा 14 सितंबर से 20 सितंबर तक गणपति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष शांताराम उदागे और उपाध्यक्ष गंगाधर गुंडे ने बताया कि इस वर्ष सजावट का विशेष थीम छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके वीर मावले रखा गया है। मराठी कला-संस्कृति और व्यंजनों की स्वाद भी गुरुग्राम वासी ले सकेंगे। पंडाल में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता, उपहार में पौधे दिए जाएंगे। समिति के सभी पदाधिकारी पिछले दो महीनों से इस उत्सव की तैयारी में जुटे हुए हैं। कच्ची मिट्टी और इको फ्रेंडली चीजों की मदद से बनी गणपति की करीब 700 मूर्तियां महाराष्ट्र के अहमद नगर से मंगाई गई हैं। इसे मराठी समाज के लोग अपने घरों में स्थापित करेंगे।

संगठन के सांस्कृतिक सचिव संदीप जोशी ने बताया कि 14 सितंबर को सुबह नौ बजे गणेश की स्थापना, शाम 6.30 बजे अथर्वशीर्ष पाठ और महाआरती होगी। रात 8 बजे अभंगवाणी कार्यक्रम की प्रस्तुति डॉ. संदीप दलाल और मिलिंद दलाल करेंगे। 15 सितंबर को रात 8 बजे महिलाओं के लिए विशेष खेल और मनोरंजन का कार्यक्रम खेल पैठणी का आयोजित किया जाएगा। 16 सितंबर को रात 8 बजे हिंदी नाटक राजा शिव छत्रपति की प्रस्तुति होगी। 17 सितंबर को रात 8 बजे हिंदी कवि सम्मेलन होगा, जिसमें हास्य कवि शंभू शिखर, भुवन मोहिनी, हिंमाशु बवंडर, भूपेंद्र राठौर और अतुल ज्वाला हिस्सा लेंगे। 18 सितंबर को रात 8 बजे मराठी नाटक ही दोस्ती तुटायची नाय की प्रस्तुति होगी। इसमें सुमित राघवन (वागले की दुनिया फेम), चिन्मयी सुमित, शुभंकर एकबोटे और अमृता विकास बने मुख्य कलाकार होंगे। 19 सितंबर को सुबह 11 बजे बच्चों के लिए नृत्य, नाटक और संगीत का विशेष कार्यक्रम बाल उत्सव आयोजित किया जाएगा। शाम 8 बजे से हिंदी आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति होगी, इसके मुख्य कलाकार सुशील नायक और संगीता होंगे। 20 सितंबर को 10.30 बजे विसर्जन की शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

गणपति महोत्सव के लिए महाराष्ट्र से आई गणiति की मूर्तियां

गणपति महोत्सव के लिए महाराष्ट्र से आई गणiति की मूर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed