{"_id":"6abfb3d4aa529a6b670fe385","slug":"madhav-academy-emerged-victorious-thanks-to-rajat-thakurs-innings-of-167-runs-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103033-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रजत ठाकुर की 167 रन की पारी से माधव अकादमी बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रजत ठाकुर की 167 रन की पारी से माधव अकादमी बनी विजेता
विज्ञापन
-अंडर-12 मुकाबले में अचीवर्स जूनियर क्रिकेट अकादमी को 59 रन से हराया
-रजत ने 115 गेंदों में बनाए 167 रन, उज्ज्वल ने तीन विकेट चटकाए
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अचीवर्स अकादमी एंड पार्क मैदान पर शुक्रवार को खेले गए जूनियर क्रिकेट मुकाबले में माधव क्रिकेट अकादमी अंडर-12 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अचीवर्स जूनियर क्रिकेट अकादमी को 59 रन से हरा दिया। माधव अकादमी की जीत के नायक रजत ठाकुर रहे, जिन्होंने 115 गेंदों में 167 रन की शानदार पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए माधव अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में तीन विकेट पर 259 रन बनाए। रजत ठाकुर ने 167 रन बनाए, जबकि कप्तान सौरभ राठौर ने 43 और उज्ज्वल सिंह राजपूत ने 15 रन का योगदान दिया। अचीवर्स की ओर से लक्ष्य, अफजल और यश मोरिया ने एक-एक विकेट लिया।
260 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अचीवर्स जूनियर क्रिकेट अकादमी की टीम 30 ओवर में छह विकेट पर 200 रन ही बना सकी। माहिर मोर ने 97 गेंदों में नाबाद 107 रन की शतकीय पारी खेलकर संघर्ष किया। कप्तान नरेंद्र श्रीवास्तव और जतिन कुमार ने 18-18 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। माधव अकादमी की ओर से उज्ज्वल सिंह राजपूत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। पार्थ वशिष्ठ ने दो और आदर्श कुमार ने एक विकेट हासिल किया। रजत की बड़ी पारी और गेंदबाजों के प्रभावी प्रदर्शन से माधव अकादमी ने मुकाबला अपने नाम किया।