फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Made fake Aadhaar card and sold fake gold biscuits for Rs 5.5 lakh

Gurugram News: नकली आधार कार्ड बनाकर साढ़े पांच लाख रुपये में बेचा नकली सोने का बिस्कुट

Sat, 22 Jul 2023 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Made fake Aadhaar card and sold fake gold biscuits for Rs 5.5 lakh
वारदात को अंजाम देने वाला दुकान में काम करने वाले युवक का निकला बहनोई
विज्ञापन


बिस्कुट पर सोने की परत चढ़ा कर दिया था चकमा


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुगाम। उद्योग विहार की एक गोल्ड कंपनी के मैनेजर के साथ नकली सोने के बिस्कुट देकर साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी हो गई। ठग ने नकली आधार कार्ड देकर वारदात को अंजाम दिया है। सेक्टर 65 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कमल भोला ने बताया कि वह उद्योग विहार फेज चार में स्थित 24 कैरेट गनपतराज गोल्ड कंपनी में पांच साल से आपरेशन मैनेजर के पद पर काम करता है। उनकी कंपनी की एक शाखा सेक्टर 63 में स्थित पारस माल में भी है। वहां पर काम करने वाले साहिल से एक लड़का मिला। उसने एक 100 ग्राम का सोने का बिस्कुट बेचने की बात कही। उसके बिस्कुट की जांच की गई। जिसमें सोना हाेना साबित हुआ। उसके बदले में उसे साढ़े पांच लाख रुपये भी दिए गए।
विज्ञापन

गहन जांच के बाद पता चला कि बिस्कुट पर सोने की परत लगी हुई थी। अन्य हिस्सा नकली निकला। कंपनी प्रबंधन की ओर से छानबीन के दौरान पता चला कि जिस साहिल ने सोना बेचा था। उसका असली नाम राहुल सोनी है और वह उनके पास काम करने वाले सौरभ सोनी का बहनोई है। जिस मोबाइल नंबर पर ओटीपी गया था। उस आधार पर आरोपी की पहचान हुई है। सेक्टर 65 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----


इतनी जांच के बाद भी बेचा नकली सोना


कंपनी की ओर से सोना खरीदने के लिए कई जगह पर जांच होती है। सोना असली होने के लिए कसौटी से देखा जाता है। बेचने वाले का पहचान पत्र लिया जाता है। मोबाइल फोन पर ओटीपी जाता है। इन सब प्रक्रिया से गुजरने के बाद भी गोल्ड कंपनी के मैनेजर से ही ठगी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed