{"_id":"6aca333433fd6ac40f09621a","slug":"low-chance-of-rain-in-the-district-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103859-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिले में बारिश के आसार कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिले में बारिश के आसार कम
विज्ञापन
सुबह-शाम हल्की ठंडक से राहत, दोपहर में तेज धूप से आफत
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। जिले में सुबह-शाम हल्की ठंडक से राहत है, लेकिन दोपहर में तेज धूप और भारी उमस से लोग बेहाल हैं। शनिवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच रहेगा। बारिश के आसार न होने से फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
इस बीच, वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) में सुधार दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को गुरुग्राम का एक्यूआई 134 (मध्यम श्रेणी) रहा, जबकि मानेसर का एक्यूआई 77 (संतोषजनक श्रेणी) दर्ज किया गया। साफ है कि मानेसर की हवा गुरुग्राम के मुकाबले काफी बेहतर है।
हालांकि, जर्जर और टूटी सड़कों से उड़ती धूल स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। प्रशासन की ओर से इस धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी है।