फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Long queues at the medicine counter caused inconvenience.

Gurugram News: दवा काउंटर पर लंबी कतारों से बढ़ी परेशानी

Wed, 30 Sep 2026 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Long queues at the medicine counter caused inconvenience.
सेक्टर 10 के नागरिक अस्पताल में दवा लेने वाले काउंटरों पर भीड़ । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में दवा लेने वाले काउंटरों पर भीड़ होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। अस्पताल में रोजाना करीब दो हजार से अधिक मरीज आते हैं। अस्पताल में फिलहाल तीन दवा काउंटर ही संचालित हैं। मरीजों की संख्या के अनुसार दवा काउंटर नहीं होने के कारण कई बार मरीजों को सिर्फ दवा लेने के लिए आधे घंटे से अधिक का समय लग जाता है। वहीं, कई मरीजों का कहना है कि कई बार पूरी दवाइयां नहीं मिलती हैं और बाहर से लेने के लिए कहा जाता है। ऐसे में मरीजों का समय बेकार हो जाता है। ओपीडी में जांच कराने से मरीजों को दवा लेने के लिए काउंटर तक लंबी कतार में लगना पड़ता है। इससे मरीजों को करीब एक से दो घंटे से अधिक का समय लगता है।


मरीजों ने बताया कि सुबह के समय ओपीडी शुरू होने के बाद दवा काउंटर पर अधिक भीड़ देखने को मिलती है। इससे बुजुर्ग मरीजों और बच्चों के साथ आने वाले परिजनों को भी परेशानी होती है। अस्पताल में रोजाना अलग-अलग विभागों की ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। मरीजों ने मांग की है कि भीड़-भाड़ को देखते हुए प्रशासन को अतिरिक्त काउंटर शुरू करना चाहिए, जिससे मरीजों को दवा लेने में सुविधा मिल सकें। नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. नीना ने बताया कि भीड़ के समय मरीजों को अधिक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए उपलब्ध स्टाफ के अनुसार काउंटरों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि मरीजों को अस्पताल से ही आवश्यक दवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed