{"_id":"68f3ea788b06552f2b0ea8f2","slug":"long-queues-at-metro-stations-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70088-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेट्रो स्टेशनों पर लगीं लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेट्रो स्टेशनों पर लगीं लंबी कतारें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। धनतेरस पर मेट्रो स्टेशनों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। मेट्रो स्टेशनों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल रहा।
शनिवार को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी यात्रियों की भीड़ रही। रोडवेज प्रशासन ने पहले से ही 13 रूटों पर अतिरिक्त बसों को चलाया हुआ है। रोडवेज की तरफ से आगरा, अलीगढ़, चंडीगढ़, पंचकूला, हिसार, सिरसा, जयपुर, रेवाड़ी और पलवल जाने वाली बसों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। इस दौरान गुरुग्राम से वाराणसी, गोरखपुर और बिहार जाने वाली प्राइवेट बसों में काफी भीड़ रही।
इफको मेट्रो स्टेशन का हाल तो दोपहर के बाद यह रहा कि लोगों को करीब आधे घंटे से एक घंटा तो मेट्रो प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में लग रहा था। इफको चौक के साथ ही एमजी मेट्रो स्टेशन पर भी काफी भीड़ रही। दोपहर से देर रात तक मेट्रो में भीड़ ही रही।