फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Long queue for first dose, vaccine on 20380

पहली डोज के लिए लंबी कतार, 20380 को टीका

Mon, 26 Jul 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Long queue for first dose, vaccine on 20380
गुरुग्राम। करीब एक सप्ताह बाद जिले के शासकीय केंद्रों पर सोमवार को व्यापक स्तर पर लोगों को पहली डोज लगाई गई। इसके लिए टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 6 बजे से ही लोग स्थानीय टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचने लगे थे, लेकिन लाभार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण सोमवार को भी बड़ी संख्या में लोगों को केंद्रों से खाली हाथ लौटना पड़ा। सोमवार को जिले में कुल 20,380 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

इसमें से सरकारी केंद्रों पर 16425 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, निजी केंद्रों पर 3955 लोगों को टीका लगाया गया। इसी के साथ अब कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 17, 42887 पर पहुंच गई है। सोमवार को जिले में 11546 लोगों को टीके की पहली व 8834 लोगों को दूसरी डोज दी गई। सोमवार को भी सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में 100 लोगों को स्पूतनिक वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं, हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर 51 लोगों को टीका लगाया गया, जबकि विदेश जाने वाले 51 यात्रियों को भी कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

18-44 आयु वर्ग में 12485 को लगा टीका
सोमवार को 18-44 आयु वर्ग में 12485 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें से 8014 को शासकीय केंद्रों पर पहली व 1471 को दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर 2104 को पहली व 896 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग में 5385 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें से 1074 को शासकीय केंद्रों पर पहली व 3515 लोगों को दूसरी डोज दी गई। इसके साथ ही निजी केंद्रों पर 336 को पहली व 460 को टीके की दूसरी डोज दी गई। 1312 स्वास्थ्यकर्मियों व 1198 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed