Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rajasthan to host a national-level platform for super-speed Kho-Kho

Gurugram News: राजस्थान में सजेगा सुपर स्पीड खो-खो का राष्ट्रीय मंच

Tue, 24 Nov 2026 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan to host a national-level platform for super-speed Kho-Kho
हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों की बालक-बालिका टीमें दिखाएंगी दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजस्थान के भौनावास में 27 से 29 नवंबर तक सुपर स्पीड खो-खो जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के जूनियर वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता राजकीय प्रभाती देवी प्रभु दयाल अग्रवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, भौनावास, कोटपूतली-बहरोड़ में होगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गुरुग्राम के विद्यार्थी भी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

सुपर स्पीड खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फेडरेशन के तत्वावधान में 27 से 29 नवंबर 2026 तक जूनियर नेशनल चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका वर्ग) आयोजित की जा रही है। इसमें हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और असम सहित देश के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी। गुरुग्राम के विद्यार्थियों की भागीदारी से हरियाणा की टीम को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


आयोजन सचिव उदय सिंह शेखावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खो-खो खेल को बढ़ावा देना और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध करवाना है। प्रतियोगिता में विजेता टीमों और शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed