फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lock on hospital in Tau Devi Lal Stadium

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अस्पताल पर ताला

Fri, 21 May 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Lock on hospital in Tau Devi Lal Stadium
गुरुग्राम। ताऊ देवी लाल स्टेडियम स्थित वेदांता ग्रुप के अधूरे अस्थाई कोविड अस्पताल के चयन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि इस स्थान का चयन करने वालों ने यह नहीं देखा कि थोड़ी सी बारिश होगी तो यहां जल भराव हो जाएगा। हुआ भी यही, दो दिन पहले हुई बारिश के कारण वहां जल भराव हो गया। जिसको लेकर प्रशासन की आलोचना होने लगी तो गेट पर ताला जड़ दिया गया। वहां तैनात सुरक्षा कर्मी का कहना है कि यह ताला जिला उपायुक्त के आदेश पर लगाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वेदांता ग्रुप के सहयोग से बनाए जा रहे अधूरे इस अस्पताल का शुभारंभ करा दिया। वहां पर किसी दूसरे अस्पताल के बेड, ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर तथा अन्य उपकरण रखवा दिए थे। इतना ही नहीं बिजली के लिए वायरिंग तक नहीं हुई थी। जिसका खुलासा अगले दिन अमर उजाला ने किया था। देखा जाए तो एक सप्ताह दिन रात करके काम होता, तब जाकर इस अस्पताल को तैयार किया जाता। लेकिन बीच में ही बारिश ने और पोल खोल दी। बारिश के कारण पूरे परिसर में पानी भर गया।
विज्ञापन

सेक्टर-67 में एम-3-एम ग्रुप ने सरकार और वायु सेना के सहयोग से 150 बेड का अस्पताल शुरू किया है। जिसके प्रभारी कर्नल सुनील कुमार बनाए गए हैं। यहां पर अब तक 45 मरीज भर्ती हैं। यहां पर भर्ती करने के लिए मरीज की पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ-साथ ऑक्सीजन लेवल 85 के साथ-साथ डायबिटीज 100 तक होनी चाहिए। इन्हीं शर्तों पर मरीज को भर्ती किया जा सकेगा। गंभीर मरीज भर्ती नहीं हो सकेंगे। इसके अलावा राजकीय कन्या इंटर कालेज स्थित होरी कंपनी के सहयोग से बनाए गए कोविड अस्पताल में सिर्फ चार मरीज भर्ती हैं। वहां के मरीज किसी दूसरे अस्पताल में भर्ती होना चाहते हैं। उन्हों ने खाना तथा अन्य सुविधाएं न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed