फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Living a normal life after a courageous victory in the battle against cancer

Gurugram News: कैंसर से जंग में हौसलों से मिली जीत के बाद जी रहे सामान्य जिंदगी

Tue, 03 Feb 2026 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Living a normal life after a courageous victory in the battle against cancer
विश्व कैंसर दिवस...
विज्ञापन

बदलती जीवनशैली बढ़ा रही कैंसर, जागरूकता ही बचाव की पहली सीढी
सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और तनाव के कारण कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आज विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर उन लोगों की कहानियां सामने आ रही हैं, जिन्होंने समय पर इलाज और मजबूत इच्छाशक्ति और हौसलों के दम पर कैंसर को मात दी और आज सामान्य जिंदगी जी रहे हैं।


स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि तंबाकू, शराब, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी कैंसर का खतरा बढ़ा रही है। ऐसे में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाएं जागरूकता अभियान चलाकर मरीजों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। समय पर जांच और सकारात्मक सोच से कैंसर को हराया जा सकता है।
विज्ञापन


संस्था कर रहीं मदद
राइट टू लाइफ फाउंडेशन हरियाणा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा विभाग और केंद्रीय विद्यालय संगठन के साथ एमओयू के तहत कार्य कर रही है। इस पहल के अंतर्गत अब तक एक लाख से अधिक छात्रों और माताओं को कैंसर जागरूकता से जोड़ा है। एचपीवी वैक्सीनेशन ड्राइव के जरिए सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
भरोसे और हिम्मत ने बनाया मजबूत

मुझे ओरल कैंसर था, जिसका पता कुछ देरी से चला था। बीमारी के कठिन दौर में मेरे परिवार ने मेरा पूरा साथ दिया। उनके भरोसे और हिम्मत ने मुझे मजबूत बनाया। परिवार से मिली उम्मीद और सकारात्मक सोच के कारण ही मैं कैंसर को मात दे सका और आज सामान्य जीवन जी रहा हूं। - आलोक कुमार


मुझे वर्ष 2016 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, जिसकी पहचान गंभीर स्थिति में हुई। उस कठिन समय में मैंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार इलाज कराती रही। डॉक्टरों और परिवार के सहयोग से आज मैं कैंसर को मात देकर एक सामान्य और स्वस्थ जिंदगी जी पा रही हूं। - सुमन
-----
हमारी संस्था राइट टू लाइफ कैंसर पीड़ितों को जागरूक करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। जागरूकता अभियानों के साथ जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है ताकि वे समय पर इलाज करा सकें।- डाॅ. रतनालाल तुलसी, प्रीवेंटिव आनकोलाॅजिस्ट



आज के समय में बदलती जीवनशैली के कारण पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर हो गया है। वैसे प्रोस्टेट कैंसर में मृत्यु दर कम होती हैं लेकिन फिर भी समय पर जांच कर थेरेपी के जरिये ठीक किया जा सकता है। -- डाॅ. पुनीत अहलूवालिया, यूरो-ऑन्कोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article