{"_id":"6a8d9ca3f5d3cc258c0395b4","slug":"live-worm-found-in-sandwich-food-safety-department-team-takes-action-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंडविच में मिला जिंदा कीड़ा: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई, नमूने लेकर जांच को भेजे, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंडविच में मिला जिंदा कीड़ा: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई, नमूने लेकर जांच को भेजे, देखें वीडियो
Tue, 25 Aug 2026 07:17 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
सैंडविच में मिला जिंदा कीड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के वन होराइजन सेंटर स्थित पॉल रेस्तरां में एक ग्राहक को सैंडविच में जिंदा कीड़ा मिला। इस घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेस्तरां पर कार्रवाई की है। ग्राहक सुलभ माथुर को नाश्ते में परोसे गए सैंडविच में सफेद रंग का कीड़ा रेंगता दिखा। उन्होंने आधा सैंडविच खाने के बाद यह देखा था।
विज्ञापन
सुलभ माथुर ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था, जो वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। विभाग का एक दल जांच के लिए रेस्तरां पहुंचा। दल ने खाने के नमूने लिए और उन्हें सील कर दिया। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन