फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Liquor shops will remain closed in Gurugram till voting counting process is over

आज 12 घंटे बंद रहेंगे शराब के ठेके : सुबह छह से लेकर शाम छह बजे तक नहीं खुलेंगे मयखानों के ताले, आदेश जारी

Tue, 08 Oct 2024 01:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Oct 2024 01:54 AM IST
सार

किसी भी शराब की दुकान, होटल, रेस्तरां, क्लब और स्टार होटल आदि और शराब रखने और आपूर्ति के लिए लाइसेंस की विभिन्न श्रेणियों के तहत काम करने वालों को भी उक्त अवधि में शराब परोसने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Liquor shops will remain closed in Gurugram till voting counting process is over
गुरुग्राम में बंद रहेंगे ठेके - फोटो : adobe

विस्तार

गुरुग्राम जिले की चारों विधानसभा में मतगणना प्रक्रिया सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगी। जब तक मतगणना की प्रक्रिया संपन्न नहीं हो जाएगी। तब तक शराब की दुकानें बंद रहेगी। उपायुक्त ने मंगलवार की सुबह छह बजे से लेकर शाम छह बजे तक शराब की दुकान बंद करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

उनकी ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सार्वजनिक व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए इसे अनिवार्य किया है। आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसी भी शराब की दुकान, होटल, रेस्तरां, क्लब और स्टार होटल आदि और शराब रखने और आपूर्ति के लिए लाइसेंस की विभिन्न श्रेणियों के तहत काम करने वालों को भी उक्त अवधि में शराब परोसने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

इसे भी जाने..
: मतगणना स्थल के आस-पास नहीं होगी आतिश बाजी।
: जुलूस निकालने पर रोक, शांति से करें खुश का इजहार।
: विजय जुलूस के साथ ही आतिशबाजी पर रहेगी पाबंदी
: ढोल नगाड़ों पर भी बरतना होगा संयम, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed