{"_id":"6553b29db7e513201a0ca8bc","slug":"liquor-seller-arrested-at-grocery-store-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-18561-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: परचून की दुकान पर शराब बेचने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: परचून की दुकान पर शराब बेचने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
मानेसर। गांव नाहरपुर में परचून की दुकान पर अवैध रूप से शराब बेचने वाला दुकानदार सोमवार की शाम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस मामले में मानेसर पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले मध्य प्रदेश निवासी राजकुमार को देसी शराब के 200 पव्वे के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मानेसर पुलिस के अनुसार टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्रतिदिन अवैध शराब लेकर आता है तथा अपनी दुकान पर लाकर बेचता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाहरपुर रोड मिंडा चौक पर आरोपी को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया जिसकी आगे की जांच की गई तो उसके बताए स्थान पर गए तो वहां पर 200 अवैध देसी शराब के पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। संवाद