फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Liquor bottle waved on the roof of a moving car

गुरुग्राम में पुलिस को फिर दिखाया ठेंगा: अब कार की छत पर बैठ बनाई रील, हाथ में दिखी शराब की बोतल

Wed, 20 Dec 2023 12:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 20 Dec 2023 12:02 AM IST
सार

साइबर सिटी की सड़कों पर इस तरह की रील बनाकर सोशल मीडिया पर लाइक व हिट पाना आसान हो गया है। एक बार फिर स्टंटबाजों ने रील बनाने के चक्कर में कश्निरेट की पुलिस को ठेंगा दिखा दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन
Liquor bottle waved on the roof of a moving car
कार की छत पर बैठ लहराई शराब की बोतल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साइबर सिटी की सड़क पर एक बार फिर स्टंटबाजों ने रील बनाने के चक्कर में कश्निरेट की पुलिस को ठेंगा दिखा दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक गाड़ी की छत पर बैठ कर शराब की बोतल लहरा रहा है और गाड़ी लगातार चल रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसीपी अपराध वरुण दहिया के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी मिली है। इसमें एक सफेद रंग की कार है। जिस पर गुरुग्राम का नंबर है। इसके ऊपर बैठकर एक युवक दारू की बोतल लहरा रहा है। वीडियो चलती गाड़ी पर बनाई जा रही है।
विज्ञापन


पूरी वीडियो में आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। जांच चल रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है की सफेद रंग की हुंडई एसेंट गाड़ी है । जिस पर एचआर-26बीके-2458 लिखा हुआ है। पुलिस जांच कर रही है कि नंबर असली है या नंबर प्लेट बदली गई है। वीडियो किस स्थान का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइक और हिट के चक्कर में बनाते हैं वीडियो
साइबर सिटी की सड़कों पर इस तरह की रील बनाकर सोशल मीडिया पर लाइक व हिट पाना आसान हो गया है। अब तक की छानबीन में पांच से अधिक मामलों में पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा चुकी है। हर मामले में छानबीन के दौरान यू ट्यूबर अपनी लाइक के लिए स्टंट करता पाया गया है। कानून की धारा कमजोर होने का आरोपियों की ओर से फायदा उठाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed