फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Light rain likely today

Gurugram News: आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना

Sun, 06 Sep 2026 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Light rain likely today
आज का मौसम शाम को खिली धूप । श्रवण
मानेसर। मिलेनियम सिटी में शनिवार को हुई बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। वहीं, बिलासपुर और मानेसर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में ठंडक बनी रही और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन मौसम में गर्मी का असर कम रहा। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिनों तक हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान में भी करीब एक डिग्री की कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 11 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed