{"_id":"61acf3b09a13da1989781890","slug":"lighitng-in-sarhaul-anderpass-gurgaon-news-noi6196611111","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशन हुआ सरहौल यूटर्न अंडरपास, फर्राटा भर रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशन हुआ सरहौल यूटर्न अंडरपास, फर्राटा भर रहे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दिल्ली बॉर्डर पर सरहौल यूटर्न अंडरपास रोशन हो गया। यहां बिजली निगम ने कनेक्शन कर दिया है। अब रात के समय भी इसमें आवाजाही आसान होगी। बिजली कनेक्शन होने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राहत की सांस ली है। हालांकि कनेक्शन के बाद अभी यह ट्रायल मोड पर ही चलाया जा रहा है। यहां आने वाली परेशानियों को चिन्हित करने का काम लगातार हाथोंहाथ दुरुस्त भी किया जा रहा है। इसे रोशन करने के लिए 200 किलोवाट (केवी) का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। सरहौल गांव (सेक्टर 18) की तरफ रेडिसन होटल से इसे कनेक्ट किया गया है। इससे लागत भी कम आई है और बिजली निगम के साथ एनएचएआई को सहूलियत भी हुई है।
एनएचएआई ने नवंबर 2019 में इसका निर्माण शुरू किया था। पहले इसका निर्माण 18 महीने में पूरा होना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसका निर्माण बीच में बंद करना पड़ा था। बाद में भी दूसरी वजहों से इसके निर्माण में बाधाएं आती रहीं। इस साल अक्तूूबर में इसका निर्माण पूरा कर लिया गया। करीब चार किलोमीटर और चार मार्गीय (लेन) यूटर्न अंडरपास के निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पहले इसे 15 अक्तूबर को शुरू करने की तैयारी कर गई, लेकिन तकनीकी कारणों से ऐसा नहीं हो पाया। बाद में इसकी सीमा दीवाली तक बढ़ा दी गई, लेकिन बिजली का कनेक्शन नहीं होने के कारण इसे दीवाली पर अधिकारिक रूप से वाहन चालकों के लिए नहीं खोला जा सका। बाद में ट्रायल आदि की औपचारिकताओं के बाद इसे वाहन चालकों के लिए खोल दिया गया था, लेकिन रात के समय इसे बंद करना पड़ रहा था। अब रात के समय भी वाहन चालक फर्राटा भर सकेंगे।