फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lift of all Homes Society spoiled, elderly upset

सारे होम्स सोसाइडी में लिफ्ट खराब होने से लोग परेशान

Sat, 27 Feb 2021 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Lift of all Homes Society spoiled, elderly upset
गुुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 स्थित सारे होम्स सोसाइटी में लिफ्ट खराब होने के कारण लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां रहने वालों के मुताबिक, पिछले काफी समय से लिफ्ट खराब है, जिसको दुरुस्त कराने पर बिल्डर ध्यान नहीं दे रहा है। सोसाइटी में 2017 से ही समस्याएं हैं। स्थानीय निवासियों ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर भी की थी और यह मामला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी उठाया जा चुका है। बावजूद इसके व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की तरफ बिल्डर ने ध्यान नहीं दिया। अब जाकर सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने लिफ्ट की मरम्मत करने वाली कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

इस सोसाइटी में करीब 300 परिवार रहते हैं। 2017 में ही लिफ्ट मरम्मत का जिम्मा सारा फैक्टरी सर्विस कंपनी को दिया गया लेकिन उक्त कंपनी की तरफ से लिफ्ट की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बावजूद इसके बिल्डर सोसाइटीवासियों से लगातार मरम्मत शुल्क वसूल रहा है। पिछले दिनों डाइलिसिस कराने वाली बुर्जर्ग महिला लिफ्ट में फंस र्गइं। इसके अलावा भी कई लोगों की जान मुसीबत में आ चुकी है। परेशान होकर लोगों ने सेक्टर-10 थाने में पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

लिफ्ट खराब होने के कारण कई बार लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा है। कई बार लोग बीच में ही फंस चुके हैं। बिल्डर को परेशानी बताई लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आदित्य जाखड़, प्रेसिडेंट सारे होम्स सोसाइटी
बिल्डर हमसे मरम्मत शुल्क लेता रहा लेकिन हमारी समस्याओं के समाधान पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सोसाइटी के लोगों ने कई बार बैठक में मुद्दा उठाया लेकिन बिल्डर ने कोई काम नहीं किया।
- अभिजीत गौतम, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed