{"_id":"671c96d92d3115388f090b61","slug":"life-imprisonment-to-accused-of-misdeed-and-murder-of-a-six-year-old-girl-in-gurugram-2024-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम के 'राक्षस' को आजीवन कारावास: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या... अब हुई सीरियल किलर को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम के 'राक्षस' को आजीवन कारावास: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या... अब हुई सीरियल किलर को उम्रकैद
Sat, 26 Oct 2024 12:45 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:45 PM IST
सार
गुरुग्राम में दुष्कर्म के दोषी सुनील धार्मिक आयोजनों में होने वाले भंडारों में जाने वाली बच्चियों को अपना निशाना बनाता था और अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर देता था। कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पीड़ित पक्ष को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपी को उम्रकैद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छह साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी सीरियल किलर सुनील को पुख्ता सबूतों और गवाहों के आधार पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्विनी कुमार की अदालत ने उम्रकैद व ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पीड़ित पक्ष को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
बच्चियों के मामलों की निशुल्क पैरवी करने वाली सामाजिक संस्था फरिश्ते ग्रुप की मुख्य सचिव व वरिष्ठ अधिवक्ता डाॅ. अंजू रावत नेगी, वरिष्ठ अधिवक्ता कुलभूषण भारद्वाज व चेयरमैन पंकज वर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश मूल के एक व्यक्ति ने सिविल लाइंस पुलिस थाना में 6 जनवरी 2017 को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सेक्टर 15 पार्ट 2 क्षेत्र में परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन
वह रिक्शा चलाता था और उसकी पत्नी कोठी में घरेलू सहायक का काम करती थी। पीड़ित अपनी दोनों बच्चियों को अपनी मां के पास छोड़कर काम पर चला गया था। सिविल लाइंस क्षेत्र में पीर बाबा की मजार पर भंडारे का आयोजन चल रहा था। उसकी छह वर्षीय बेटी प्रसाद लेने के लिए चली गई।
विज्ञापन
काफी देर तक नहीं आई तो तलाश शुरू किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। डॉ. अंजू रावत नेगी ने बताया कि 25 जनवरी 2017 को गुमशुदा मासूम का शव राजीव चौक स्थित द्रोण पार्क में बने पानी के हौद में पड़ा मिला। जिसकी पहचान बच्ची के माता-पिता ने की थी।