फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lid of negligence blown off; officials lose sleep.

Gurugram News: लापरवाही का ढक्कन खुला, अधिकारियों की नींद नहीं

Sat, 10 Oct 2026 04:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
Lid of negligence blown off; officials lose sleep.
अरूण तोमर बेगमपुर खटोला में टुटे सीवर ढक्कन वाली खबरे के लिए
बेगमपुर खटोला सेक्टर-74 में टूटे पड़े हैं सीवर के ढक्कन, हादसे की आशंका
विज्ञापन

नंबर गेम - 07 से आठ ढक्कन पड़े हैं खुले
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। बेगमपुर खटोला (वार्ड 26, सेक्टर 74) में इन दिनों सीवरेज व्यवस्था बदहाली के आंसू रो रही है। स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो चुका है और इलाके की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक में सीवर के लगभग सात से आठ ढक्कन लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं। सबसे बदतर हालात पीर बाबा रोड और चौहान पट्टी के हैं, जहां टूटे मैनहोल और भारी जलभराव के कारण हर वक्त किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है। नगर निगम को बार-बार लिखित शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है, जिससे स्थानीय जनता में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से सीवर के ढक्कन तो खुल गए लेकिन अभी अधिकारियों की नींद नहीं खुली है।
----------------------
लोग बोले - बड़े हादसे के इंतजार में प्रशासन
पीर बाबा रोड पर दिन-रात गाड़ियों और बच्चों का आना-जाना लगा रहता है। अंधेरे में टूटे ढक्कन दिखाई न देने से कई बाइक सवार हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं। -अरुण तोमर
विज्ञापन

सीवर पंप सेट वाले रास्ते पर 3 ढक्कन काफी समय से गायब और टूटे हैं। नगर निगम को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। -सोनू राघव

आए दिन कोई न कोई पैदल यात्री या जानवर इनमें गिरते-गिरते बचता है। प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद ही शायद उनकी नींद खुलेगी। -भोलू चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर जल्द से जल्द इन सभी ढक्कनों को बदलकर नया नहीं लगाया गया, तो हम सभी निवासी मिलकर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। - नितीश राघव

अरूण तोमर बेगमपुर खटोला में टुटे सीवर ढक्कन वाली खबरे के लिए

अरूण तोमर बेगमपुर खटोला में टुटे सीवर ढक्कन वाली खबरे के लिए

अरूण तोमर बेगमपुर खटोला में टुटे सीवर ढक्कन वाली खबरे के लिए

अरूण तोमर बेगमपुर खटोला में टुटे सीवर ढक्कन वाली खबरे के लिए

अरूण तोमर बेगमपुर खटोला में टुटे सीवर ढक्कन वाली खबरे के लिए

अरूण तोमर बेगमपुर खटोला में टुटे सीवर ढक्कन वाली खबरे के लिए

अरूण तोमर बेगमपुर खटोला में टुटे सीवर ढक्कन वाली खबरे के लिए

अरूण तोमर बेगमपुर खटोला में टुटे सीवर ढक्कन वाली खबरे के लिए

अरूण तोमर बेगमपुर खटोला में टुटे सीवर ढक्कन वाली खबरे के लिए

अरूण तोमर बेगमपुर खटोला में टुटे सीवर ढक्कन वाली खबरे के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed