Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Library-theater will be constructed in Biodiversity Park, Rs 4 crore will be spent

Gurugram News: साइबर सिटी के लोगों को मिलेगी मॉडर्न लाइब्रेरी और ओपन एयर थियेटर की सौगात

Sat, 15 Jun 2024 04:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Library-theater will be constructed in Biodiversity Park, Rs 4 crore will be spent
बायोडायवर्सिटी पार्क में लाइब्रेरी-थियेटर का होगा निर्माण, चार करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। साइबर सिटी के लोगों को जल्द ही एक और मॉडर्न लाइब्रेरी और ओपन एयर थिएटर की सौगात मिलने वाली है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर 52ए स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में ओपन एयर थिएटर और लाइब्रेरी बनवाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इस पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होगा। इस कार्य को नौ माह में पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।



जीएमडीए सेक्टर 52ए में करीब बीस एकड़ में फैले बायोडायवर्सिटी पार्क में ओपन एयर थिएटर के साथ लाइब्रेरी बनवाने जा रहा है। जीएमडीए ने परियोजना का डीपीआर कुछ दिन पहले तैयार करा लिया था और सीईओ की मंजूरी मिली गई थी। बीच में लोकसभा चुनाव होने के कारण टेंडर जारी नहीं हो पाया था। अब जीएमडीए ने इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। योजना के अनुसार पार्क के अंदर आधा एकड़ उपलब्ध जमीन पर इसे बनवाया जाएगा।
विज्ञापन


जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा ने बताया कि बायोडायवर्सिटी पार्क में ओपन एयर थिएटर का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही एक लाइब्रेरी बनवाई जाएगी। इस परियोजना पर करीब चार करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ खाने-पानी के लिए भी जगह का प्रावधान कराया जाएगा। पार्क के पास ही सेक्टर 52ए गर्ल्स कॉलेज का कैंपस हैं। पार्क में थिएटर और लाइब्रेरी बनने से छात्राओं को भी सहूलियतें होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

कार्यक्रमों के आयोजन में मिलेगा लाभ



शहर में सेक्टर-29 में ओपन एयर थिएटर की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में शहर में कला प्रेमियाें के लिए उपयुक्त जगह की कमी है। ऐसे में उन्हें छोटे आयोजन कराने में कलाकारों को परेशानी होती है। इसे देखते हुए जीएमडीए सेक्टर 52 में थिएटर व लाइब्रेरी बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके अलावा शहर में जगह की उपलब्धता के आधार पर खेल सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। इसे लेकर तीन-चार परियोजनाओं पर काम चल रहा है। कलाकार महेश वशिष्ठ ने कहा कि शहर में कलाकारों के लिए उपयुक्त जगह की कमी है। उनका कहना हैं कि सरकारी थिएटर की कमी से नाटकों के मंचन कराने में परेशानी होती है। तेजी से विकसित हो रहे शहर में साहित्यकारों और कलाकारों के लिए संसाधन उपलब्ध होने चाहिए।




----

सेक्टर-52 में थिएटर और लाइब्रेरी बनवाने की योजना है। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। इससे लोगों को कार्यक्रम आयोजन के लिए एक बेहतर जगह मिल सकेगी। -अमित गोदारा, कार्यकारी अभियंता जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed