फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Letter written to headquarters to extend the interest waiver scheme by one month.

Gurugram News: एक माह तक ब्याज माफी योजना बढ़ाने के लिए मुख्यालय को लिखा पत्र

Fri, 03 Jul 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Letter written to headquarters to extend the interest waiver scheme by one month.
तीन माह में 213 करोड़ का कलेक्शन, 350 करोड़ पार करने का लक्ष्य
विज्ञापन



मयंक तिवारी
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम में प्राॅपर्टी टैक्स न जमा कर पाने वालों के लिए निगम आयुक्त ने मुख्यालय पत्र लिखकर एक माह तक ब्याज माफी स्कीम का समय बढ़ाने को कहा है। तीन माह के भीतर 213 करोड़ एकत्रित करने वाले नगर निगम को एक माह का समय मिल जाने पर 350 करोड़ का लक्ष्य पूरा करने में आसानी होगी।

नगर निगम मुख्यालय की ओर से ब्याज माफी की स्कीम 30 जून तक चलाई गई थी। आखिरी समय पर सैकड़ों आवेदन नगर निगम की टैक्स शाखा को निरस्त करने पड़े जिनको ठीक करके दुबारा से आवेदन किया जाना है। ब्याज माफी स्कीम का समय बढ़ता है तो लोगों को टैक्स जमा करने में आसानी होगी। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से 30 जून तक 213 करोड़ रुपये जमा कराए जा चुके हैं। यह पैसा नए वित्तीय वर्ष के तीन माह का है। बीते साल नगर निगम गुरुग्राम की ओर से 312 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे। इस बार की सदन की बैठक मेंं 350 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के मद में जमा कराने का लक्ष्य रखा है। इस संदर्भ में नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया की मुख्यालय पर अधिकारियों से बात हुई है।
विज्ञापन


चार से आठ जोन बनने पर आगे होगी आसानी
नगर निगम गुरुग्राम में पहले चार जोन थे। आम आदमी की सुविधा के लिए आठ जोन बना दिए गए हैं। ब्याज माफी की स्कीम लागू होने के दौरान चल रहे जोन के बंटवारे का भी असर पड़ा है। नगर निगम अधिकारी कहते हैं कि अगली बार समय मिलने पर इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। लोगों को अपना टैक्स जमा करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल पर जीरो करने के चक्कर में बहुत रिजेक्ट हुए आवेदन
नगर निगम गुरुग्राम की ओर से 30 जून को पोर्टल पर आने वाले आवेदनों की संख्या जीरो करनी थी जिसके चलते सैकड़ों आवेदनों में आपत्ति लगा कर अनुरोध को नकारा गया है। ब्याज माफी का समय बढ़ने पर ऐसे लोगों को टैक्स जमा करने का अवसर मिलेगा।


प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने वालों के लिए ब्याज माफी स्कीम का समय एक माह तक और बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यालय पत्र लिखा गया है जिसके चलते माना जा रहा है टैक्स जमा करने वालों को आसानी होगी।
- प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed